न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई हैं. जिले के मोटेवाड़ी गांव में स्थित देवी मूर्गबाई मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया. तेज आंधी और तूफानी हवाओं के बीच निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 20 से 25 गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हैं.
धार्मिक कार्यक्रम में जुटी थी भारी भीड़
जानकारी का अनुसार, देवी मूर्गबाई मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान और आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और इलाके में तेज हवाएं चलने लगी. आंधी और बारिश से बचने के लिए कई श्रद्धालु मंदिर परिसर के पास बनी रही एक निर्माणाधीन दीवार के सहारे खड़े हो गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज तूफान के कारण पास में लगी लोहे की चादरों वाला अस्थायी शेड अपनी जगह से उखड़ गया और तेज रफ्तार से निर्माणाधीन दीवार से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार अचानक गिर गई और उसके नीचे कई लोग दब गए. हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने बिना समय गवाएं राहत और बचाव कार्य शुरू किया. मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
6 लोगों की मौत, कई घायलों की हालत गंभीर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 20 से 25 लोग घायल हुए है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी हैं. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई. अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी हैं. प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही हैं.
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया हैं.
महाराष्ट्रातील सांगली येथे भिंत कोसळून झालेल्या जीवितहानी बद्दल ऐकून अत्यंत दुःख झाले. या दुःखद प्रसंगी माझ्या संवेदना शोकाकुल कुटुंबीयांसोबत आहेत. जखमी लवकरात लवकर बरे व्हावेत, ही प्रार्थना: पंतप्रधान @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) May 12, 2026
यह भी पढ़े: Breaking News: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस