आरक्षण हटाओ आंदोलन

जंतर-मंतर पर 'आरक्षण हटाओ आंदोलन', बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारी; कई हिरासत में  

शुरुआत में सुबह-सुबह आंदोलन बेहद शांतिपूर्ण रहा, लेकिन शाम होते ही लोगों की भीड़ बढ़ने लगी और आंदोलन ने रफ्तार पकड़ लिया. 

By : Dipali Kumari
जंतर-मंतर पर 'आरक्षण हटाओ आंदोलन', बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारी; कई हिरासत में  

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क:
 देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर 'नीट पेपर लीक आंदोलन' के बाद अब 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' ने जोर पकड़ लिया है. कल शुक्रवार को रिजर्वेशन खत्म करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए. शुरुआत में सुबह-सुबह आंदोलन बेहद शांतिपूर्ण रहा, लेकिन शाम होते ही लोगों की भीड़ बढ़ने लगी और आंदोलन ने रफ्तार पकड़ लिया. 
आंदोलन को तेज करते हुए  प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल पर ही सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. इस आंदोलन में सर्व समाज के साथ-साथ ओबीसी (OBC) वर्ग से जुड़े लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और आरक्षण व्यवस्था में बड़े बदलाव की मांग कर रहे हैं. 

दिल्ली पुलिस अलर्ट 

प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ते देख दिल्ली पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गयी. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए  रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को तैनात कर दिया गया. पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है. धरना प्रदर्शन के संबंध में पुलिस ने बताया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है. इसके बावजूद लोग यहां जुटने लगे. पुलिस ने 21 अगस्त को रामलीला मैदान में दोपहर 4.00 बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए NOC दी थी.

सोशल मीडिया अभियान

बताते चलें कि इस धरना-प्रदर्शन का आह्वान ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ की ओर से किया गया है. यह इंस्टाग्राम आधारित सोशल मीडिया अभियान है, जिसने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और लोगों को जामा करने के तरीकों को अपनाते हुए तेजी से लोकप्रियता हासिल की है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चल रहे इस अभियान ने 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर रिजर्वेशन के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान पहले ही कर दिया था.

इसे भी पढ़ें: 105 वर्ष के कैदी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सालों के लंबे इंतेजार के बाद मिली रिहाई
 

संबंधित सामग्री

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम महाराष्ट्र के पुणे स्थित फार्महाउस में होगा.

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

मामले के आरोपी ने 30 सितंबर को याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई थी. 

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पिचक कर ट्रेलर के पिछले हिस्से में चिपक गया.

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

बसंत सोरेन तबीयत अधिक खराब होने के कारण वह रांची नहीं आ पाएंगे.