Sunday, Aug 10 2025 | Time 06:11 Hrs(IST)
झारखंड


गुरुजी का देहांत पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति : रामचंद्र सिंह

शिबू सोरेन के निधन पर विधायक ने जताया शोक
गुरुजी का देहांत पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति : रामचंद्र सिंह

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत


बरवाडीह/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन (गुरुजी) का सोमवार को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है. मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं झारखंड विधानसभा के सभापति रामचंद्र सिंह ने गुरुजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इसे न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया.


विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा, "गुरुजी ने न केवल झारखंड राज्य के गठन में अग्रणी भूमिका निभाई, बल्कि जीवन भर आदिवासी, वंचित और शोषित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे. उन्होंने देशभर में हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी, जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी."


रामचंद्र सिंह ने कहा कि गुरुजी का संघर्ष, समर्पण और योगदान झारखंड की आत्मा में हमेशा जीवित रहेगा. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की


यादों के साए में



धनबाद मे झामुमो स्थापना दिवस के अवसर पर शिबू सोरेन, सूरज मंडल,  सरफराज अहमद, एसपी राय व अन्य.


यह भी पढ़ें:  स्मृतिशेष: डीसी केबी सक्सेना और दारोगा किचिंगिया की पहल पर शिबू सोरेन का वह आत्मसमर्पण


 





















  • Beta


Beta feature

अधिक खबरें
खूंटी जाने के दौरान सड़क हादसे में दो सगे भाई और साडू की मौत
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 8:32 PM

अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत तमाड़–खूंटी रोड के खुदीमाड़ी में शनिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई और एक साड़ू शामिल हैं.

RPF पोस्ट रांची ने ऑपरेशन
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 7:44 PM

कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ रांची मंडल सतर्क मोड में कार्य कर रही है. 08.08.2025 को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस से एक महिला यात्री का मोबाइल फोन प्लेटफार्म संख्या 01 से चोरी हो गया.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: टाटानगर रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट-टर्मिनेट.. यात्रियों को अलर्ट रहने की सलाह
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 7:10 PM

आने वाले दिनों में टाटानगर रेल मंडल और इससे जुड़े प्रमुख रूटों पर ट्रेनों के संचालन में व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं. दक्षिण-पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, कई ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रोका जाएगा यानी उन्हें शॉर्ट-टर्मिनेट या शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा.

भरनो में रजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा कमिटी ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 7:03 PM

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को भरनो टँगराटोली स्थित डाईर जतरा टांड मैदान में राजी पड़हा सरना प्रर्थना सभा प्रखण्ड कमिटी भरनो एवं आदिवासी समाज के अगुवाओं के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ सरना झण्डा स्थापित कर और बिरसा मुंडा,फूलो झानो,बीर बुद्धू भगत आदि महापुरुषों के तस्वीर पर

सरना समिति ने बहरागोड़ा में विश्व आदिवासी दिवस मनाया, शिबू सोरेन को दी गयी श्रद्धांजलि
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 6:50 AM

नेताजी सुभाष शिशु उद्यान बहरागोड़ा में सारना समिति की ओर से विश्व आदिवासी दिवस श्रद्धांजलि देते हुए मनाया गया.इस दौरान समिति सह आदिवासी समाज के सैकड़ो लोगो शामिल हुए. सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ झंडा उत्तोलन कर किया गया.इस दौरान तमाम बीर शहिद को नमन किया गया .मंच का संचालन समिति के अध्यक्ष