दरभंगा में सिम कार्ड फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: 36 ब्लैक सिम के साथ रिटेलर गिरफ्...

दरभंगा में सिम कार्ड फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: 36 ब्लैक सिम के साथ रिटेलर गिरफ्तार, विदेशों में होता था इस्तेमाल

दरभंगा में फर्जी सिम कार्ड के जरिए विदेशों में चल रहे साइबर ठगी रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक सिम रिटेलर को गिरफ्तार कर 34 सिम कार्ड कंबोडिया भेजे जाने की पुष्टि की है।

दरभंगा में सिम कार्ड फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा 36 ब्लैक सिम के साथ रिटेलर गिरफ्तार विदेशों में होता था इस्तेमाल

दरभंगा में सिम कार्ड फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

दरभंगा - दरभंगा में साइबर अपराध का एक बड़ा खुलासा हुआ है, जहां फर्जी सिम कार्ड के जरिए विदेशों में ठगी का खेल चलाया जा रहा था। आर्थिक अपराध इकाई पटना की सूचना पर दरभंगा साइबर थाना पुलिस ने इस रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक सिम रिटेलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान केवटी थाना क्षेत्र निवासी विवेक कुमार, जो “विवेक मोबाइल” का प्रोपराइटर है, के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 36 ब्लैक सिम कार्ड, एक बायोमेट्रिक डिवाइस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

हाईलाइट्स- 

  • दरभंगा में फर्जी सिम रैकेट का भंडाफोड़
  • 34 सिम कार्ड कंबोडिया भेजे जाने का खुलासा
  • सिम रिटेलर विवेक कुमार गिरफ्तार
  • 36 ब्लैक सिम और बायोमेट्रिक डिवाइस बरामद
     

कंबोडिया तक भेजे गए सिम कार्ड

साइबर डीएसपी बिपिन बिहारी के अनुसार, जांच में सामने आया कि अब तक करीब 34 सिम कार्ड कंबोडिया भेजे जा चुके थे, जहां से साइबर ठग इनका इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय फ्रॉड में कर रहे थे। पूछताछ में विवेक कुमार ने स्वीकार किया कि वह ग्राहकों के नाम पर कई सिम जारी करता था और अतिरिक्त सिम साइबर ठगों को ऊंची कीमत पर बेच देता था। यही सिम बाद में ठगी के नेटवर्क में इस्तेमाल होते थे।

पहले से चल रही थी जांच

इस मामले में पहले से दर्ज कांड संख्या 72/25 में दो अन्य रिटेलरों को भी आरोपी बनाया गया था। एक आरोपी रौशन झा को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अभिषेक कुमार फरार है और उसके खिलाफ वारंट जारी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस नेटवर्क के जरिए कॉल सेंटर चलाकर ठगी की जा रही थी। कुछ उपकरण चीन से मंगाए गए थे, जिससे यह नेटवर्क और भी संगठित तरीके से काम कर रहा था।

पुलिस की आम लोगों से अपील

साइबर डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि सिम लेते समय सतर्क रहें और बायोमेट्रिक प्रक्रिया को सावधानी से पूरा करें, क्योंकि कई दुकानदार एक ही व्यक्ति के नाम पर कई सिम जारी कर उनका दुरुपयोग कर रहे हैं।


इसे भी पढ़ें - सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार 6 मई को संभावित, BJP-JDU समेत सहयोगी दलों की हिस्सेदारी तय

संबंधित सामग्री

भीषण गर्मी से राहत, पटना सहित 26 जिलों में अचानक बदला मौसम का मिजाज, एलर्ट जारी

बिहार

भीषण गर्मी से राहत, पटना सहित 26 जिलों में अचानक बदला मौसम का मिजाज, एलर्ट जारी

बिहार में मौसम की यह अचानक बदली स्थिति कई जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी को अलर्ट का पालन करना जरूरी है।

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार 6 मई को संभावित, BJP-JDU समेत सहयोगी दलों की हिस्सेदारी तय

राजनीति

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार 6 मई को संभावित, BJP-JDU समेत सहयोगी दलों की हिस्सेदारी तय

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार 6 मई को संभावित है, जिसमें BJP-JDU और सहयोगी दलों के मंत्री शामिल होंगे। नामों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

शादी की खुशियों पर मातम का साया; सड़क हादसे में मासूम की मौत, सात घायल

बिहार

शादी की खुशियों पर मातम का साया; सड़क हादसे में मासूम की मौत, सात घायल

बाढ़ फोरलेन पर ई-रिक्शा और सीएनजी ऑटो की भीषण टक्कर में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गयाजी में उद्घाटन मंच से गरजे संतोष कुमार सुमन; तेजस्वी को बताया जंगलराज का युवराज

राजनीति

गयाजी में उद्घाटन मंच से गरजे संतोष कुमार सुमन; तेजस्वी को बताया जंगलराज का युवराज

गया जी में निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डॉ. संतोष कुमार सुमन ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की बात कही। इसी मौके पर उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “जंगलराज का युवराज”

ईओ की हत्या से शेरघाटी में उबाल: काली पट्टी बांध कर्मियों ने किया विरोध, दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

बिहार

ईओ की हत्या से शेरघाटी में उबाल: काली पट्टी बांध कर्मियों ने किया विरोध, दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

सुल्तानगंज में ईओ की हत्या के विरोध में शेरघाटी नगर परिषद के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।कर्मचारियों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।