मछली पकड़ रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, मौत के मुंह से लौटकर बची जान

पश्चिमी चम्पारण के गौनाहा में मछली पकड़ रहे एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद और युवक के साहस से उसकी जान बच गई, जबकि इलाके में मगरमच्छों के आतंक को लेकर दहशत

By : sawan kumar

मछली पकड़ रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, मौत के मुंह से लौटकर बची जान

मछली पकड़ रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

सागर शुक्ला / पश्चिमी चम्पारण /गौनाहा -  पश्चिमी चम्पारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत माधोपुर गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेघवली चौक के समीप स्थित अहिररिनीया डोभ में एक युवक बंशी से मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान पानी में मौजूद एक विशालकाय मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पूरी तरह से मछली पकड़ने में व्यस्त था, तभी मगरमच्छ ने उसके पैर को निशाना बनाते हुए हमला किया। अचानक हुए हमले से युवक घबरा गया, लेकिन उसने साहस दिखाते हुए खुद को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ा लिया। हालांकि इस दौरान उसके पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

हाईलाइट्स - 

  • गौनाहा के माधोपुर गांव में मछली पकड़ रहे युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला।
  • मगरमच्छ के हमले में युवक के पैर में गंभीर चोट आई।
  • ग्रामीणों की तत्परता और युवक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।
  • अहिररिनीया डोभ में दो से तीन मगरमच्छों की मौजूदगी की आशंका।
  • घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की।

चीख-पुकार सुन जुटे ग्रामीण, अस्पताल में कराया गया भर्ती

मगरमच्छ के हमले के बाद युवक ने जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाई। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचने पर मगरमच्छ पानी में लौट गया, जिसके बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना परिजन को दी गई, जिसके बाद उसे तत्काल गौनाहा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के पैर में गहरे जख्म के निशान हैं, लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार और गांव के लोगों में भय का माहौल है।

डोभ में कई मगरमच्छ होने की आशंका, ग्रामीणों में दहशत

स्थानीय लोगों का कहना है कि त्रिवेणी नहर के सैफन के समीप स्थित इस डोभ में लंबे समय से मगरमच्छों की मौजूदगी की चर्चा होती रही है। ग्रामीणों के अनुसार यहां दो से तीन मगरमच्छ होने की आशंका है, जो अक्सर पानी से बाहर निकलते देखे जाते हैं। कई बार लोगों ने मगरमच्छों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किए हैं। इसके बावजूद अब तक वन विभाग या प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ताजा घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से डोभ के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा मगरमच्छों को सुरक्षित स्थान पर पकड़कर ले जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग डोभ के आसपास जाने से बच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें - 15 साल का वैभव, टीम इंडिया में धमाका; सचिन का रिकॉर्ड भी हुआ पीछे

संबंधित सामग्री

‘हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया’, दरोगा अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन; पुलिस ने भांजी लाठियां

‘हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया’, दरोगा अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन; पुलिस ने भांजी लाठियां

1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में पटना में आज अभ्यर्थी सड़क पर उतरे हैं।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- लगातार नरेंद्र मोदी के...

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- लगातार नरेंद्र मोदी के...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है।

4 साल पहले हुई ‘हत्या’ का निकला चौंकाने वाला सच! नोएडा में जिंदा मिला युवक 

4 साल पहले हुई ‘हत्या’ का निकला चौंकाने वाला सच! नोएडा में जिंदा मिला युवक 

चार साल पहले जिस युवक की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में चार लोगों को जेल जाना पड़ा था, वही युवक अब नोएडा में जिंदा मिला है।

Bihar News: तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर क्राइम को लेकर छापेमारी, 5 युवक गिरफ्तार

Bihar News: तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर क्राइम को लेकर छापेमारी, 5 युवक गिरफ्तार

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर स्थित तपस्वी हॉस्पिटल में पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

दिल्ली दंगा के आरोप में बंद शरजील इमाम को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दिया है।