नई शादी के 2 महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत: पत्नी का दावा- सीढ़ी से गिरा लेकिन ग...

नई शादी के 2 महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत: पत्नी का दावा- सीढ़ी से गिरा लेकिन गले के निशान .. भागलपुर में बढ़ा सस्पेंस

भागलपुर में होटल संचालक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गले के निशान और पत्नी के बयान में विरोधाभास से मामला और उलझ गया है।

 नई शादी के 2 महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत पत्नी का दावा- सीढ़ी से गिरा लेकिन गले के निशान  भागलपुर में बढ़ा सस्पेंस

नई शादी के 2 महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

शंभू भगत / भागलपुर -  भागलपुर में एक होटल संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के पिपरपांती निवासी 22 वर्षीय राजा कुमार के रूप में हुई है। वह बाईपास स्थित अपने ढाबे में अपने भाइयों के साथ काम करता था। हाल ही में उसने प्रेम विवाह किया था और पत्नी के साथ वारसलीगंज मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहा था।

हाईलाइट्स - 

  • भागलपुर में 22 वर्षीय होटल संचालक की संदिग्ध मौत
  • गले पर फंदे के निशान, पैर में भी चोट के मिले संकेत
  • पत्नी का दावा- सीढ़ी से गिरा, बयान पर उठे सवाल
  • प्रेम विवाह के महज 2 महीने बाद हुई घटना
  • पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच में जुटी
     

ढाबे पर नहीं पहुंचने से हुआ खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ जब राजा रोज की तरह ढाबे पर नहीं पहुंचा और लगातार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसके बड़े भाई राकेश ने भाभी को कॉल किया, जहां से रोने की आवाज सुनाई दी। शक होने पर मां को किराये के मकान पर भेजा गया, जहां उन्होंने राजा को जमीन पर मृत अवस्था में पाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन तुरंत राजा को मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान मृतक के गले पर फंदे के निशान पाए गए, जबकि पैर की एक उंगली पर भी चोट के निशान मिले हैं।

होटल संचालक राजा- मृतक  

आत्महत्या या हत्या? उलझा मामला

गले पर मिले निशानों के चलते यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि मामला आत्महत्या का है या गला घोंटकर हत्या की गई है। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में हैंगिंग (फांसी) का जिक्र किया गया है, लेकिन घटनास्थल और हालात कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

पत्नी के बयान पर गहराया शक

मामले में सबसे ज्यादा संदेह मृतक की पत्नी के बयान को लेकर है। उसने सास को बताया कि राजा सीढ़ी से गिर गया था, जबकि गले के निशान कुछ और कहानी बयान कर रहे हैं। अस्पताल में भी वह बार-बार बेहोश होती रही और घटना के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी।

प्रेम विवाह के बाद अलग रह रहा था युवक

परिजनों के अनुसार, राजा ने फरवरी में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपने परिवार से अलग किराये के मकान में रहने लगा था। परिवार को उसकी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं थी। शादी के महज दो महीने के भीतर हुई इस घटना ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है।

मोबाइल फोन बना अहम सबूत

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक का मोबाइल फोन अहम साक्ष्य माना जा रहा है, जिससे उसके आखिरी कॉल और मैसेज के जरिए घटना की सच्चाई सामने आ सकती है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें - जेपी गंगा पथ पर वेंडिंग जोन बनेगा, 250 ठेला दुकानदारों को मिलेगी नई जगह

संबंधित सामग्री

शराबबंदी की आड़ में वसूली का बड़ा खेल उजागर, नवादा उत्पाद विभाग के 2 ASI समेत 4 गिरफ्तार

बिहार

शराबबंदी की आड़ में वसूली का बड़ा खेल उजागर, नवादा उत्पाद विभाग के 2 ASI समेत 4 गिरफ्तार

जमुई में शराबबंदी की आड़ में चल रहे अवैध वसूली रैकेट का पर्दाफाश हुआ, जिसमें नवादा उत्पाद विभाग के 4 कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। अपहरण और फिरौती के इस मामले में पुलिस ने ₹1.5 लाख बरामद कर पीड़ित को

नवादा में आर्म्स एक्ट पर कोर्ट सख्त, अवैध हथियार मामले में आरोपी को 3 साल की सजा व जुर्माना

बिहार

नवादा में आर्म्स एक्ट पर कोर्ट सख्त, अवैध हथियार मामले में आरोपी को 3 साल की सजा व जुर्माना

नवादा सिविल कोर्ट ने आर्म्स एक्ट मामले में रवि कुमार को दोषी मानते हुए 3 साल की सजा सुनाई। पुलिस की मजबूत जांच और पैरवी से कोर्ट ने सख्त फैसला दिया, जिससे कानून व्यवस्था को बल मिला।

गया जी में मांझी बोले; हर बच्चा किस्मत लेकर आता है, जनसंख्या और महिला सम्मान पर सियासी बहस तेज

राजनीति

गया जी में मांझी बोले; हर बच्चा किस्मत लेकर आता है, जनसंख्या और महिला सम्मान पर सियासी बहस तेज

गया में आयोजित कार्यक्रम में जीतन राम मांझी के बयान ने सियासी माहौल गर्म कर दिया। उन्होंने जनसंख्या, महिला सम्मान और सामाजिक सोच पर अपनी बात रखी ।

सीता नवमी पर विजय कुमार सिन्हा का बयान: जानकी धाम बनेगा विश्वस्तरीय तीर्थ, मां सीता बिहार की अस्मिता का प्रतीक

बिहार

सीता नवमी पर विजय कुमार सिन्हा का बयान: जानकी धाम बनेगा विश्वस्तरीय तीर्थ, मां सीता बिहार की अस्मिता का प्रतीक

सीता नवमी पर विजय कुमार सिन्हा ने मां जानकी को बिहार की अस्मिता बताया और पुनौरा धाम सहित पूरे क्षेत्र के विकास पर जोर दिया। उन्होंने जानकी कॉरिडोर, सीतापुरम और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को ..

राघव चड्ढा के बीजेपी जॉइन करते ही सोशल मीडिया पर बवाल, फॉलोअर्स में बड़ी गिरावट

देश-विदेश

राघव चड्ढा के बीजेपी जॉइन करते ही सोशल मीडिया पर बवाल, फॉलोअर्स में बड़ी गिरावट

राघव चड्ढा के कथित बीजेपी जॉइन करने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर भारी बवाल देखने को मिला। फॉलोअर्स में गिरावट और यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाओं ने इस मामले को और चर्चा में ला दिया।