Thursday, Aug 14 2025 | Time 12:49 Hrs(IST)
  • झारखंड के 17 जांबाज पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता और सेवा पदक किया जाएगा सम्मानित
  • झारखंड के 17 जांबाज पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता और सेवा पदक किया जाएगा सम्मानित
  • सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर फैसला रखा सुरक्षित, नगर निगम पर उठाए सवाल
  • Breaking— सूर्यहंसदा के इनकाउंटर पर JLKM ने उठाया सवाल
  • Breaking— सूर्यहंसदा के इनकाउंटर पर JLKM ने उठाया सवाल
  • अब झारखंड में भी महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट काम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड कारखाना संशोधन बिल को दी मंजूरी
  • झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
  • तमिलनाडु में शिक्षा संकट: 1,000 से ज्यादा स्कूलों में एक भी छात्र नामांकित नहीं
  • सुप्रीम कोर्ट की नई बेंच आज करेगी आवारा कुत्तों के मामले की सुनवाई
  • FASTag Annual Pass लॉन्च: सिर्फ ₹15 में टोल क्रॉस, जानें पूरी प्रक्रिया
  • कांग्रेस का 'वोट चोरी के खिलाफ' अभियान, झारखंड से रवाना हुई एलईडी वैन
  • शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की फिर बढ़ी मुश्किलें! 60 करोड़ की धोखाधड़ी का केस हुआ दर्ज
  • सूर्या नारायण हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच करेगी CID, पूर्व में चार बार लड़ चुके विधानसभा का चुनाव
  • सूर्या नारायण हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच करेगी CID, पूर्व में चार बार लड़ चुके विधानसभा का चुनाव
  • दो बोरियां और दो हिस्से में बांटा हुआ शरीर झांसी में मौत का खौफनाक मंजर! जानें क्या है पूरा मामला
झारखंड


सूर्या नारायण हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच करेगी CID, पूर्व में चार बार लड़ चुके विधानसभा का चुनाव

सूर्या नारायण हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच करेगी CID, पूर्व में चार बार लड़ चुके विधानसभा का चुनाव
न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: बीजेपी, जेवीएम, जेएलकेएम के टिकट पर चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके सूर्य नारायण हांसदा गोड्डा में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. देवघर से गिरफ्तार कर सूर्य हांसदा को गोड्डा लाने के दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने उसे मार गिराया. बीजेपी और जेएलकेएम की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच अब सीआईडी  इसकी जांच करेगी.
 
बोआरीजोर थाना में गोड्डा पुलिस द्वारा दर्ज मुठबेड़ के केस के आधार पर अब सीआईडी नया मामला दर्ज करेगी. जानकारी के अनुसार, सूर्या हांसदा के साथ एनकाउंटर की पूरी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई हैं. सीआईडी से जांच की अनुसंशा रिपोर्ट में की गई हैं. वहीं, गोड्डा पुलिस ने राष्ट्रिय मानवाधिकार आयोग को भी प्रारंभिक रिपोर्ट भेजी हैं, जिसमें पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने का पूरा घटनाक्रम हैं.
 
पुलिस की कार्यवाई संदेहास्पद- अर्जुन मुंडा 
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदिवासी नेता सूर्य हांसदा के खिलाफ जिस प्रकार पुलिस ने कार्यवाई की, वह कई संदेह खड़ा करता हैं. एक आदिवासी को वक्त ने अपराधी बनाया, लोकतंत्र ने मंच दिया, लेकिन पुलिस ने आखिरी सांस भी छीन ली. चार बार सूर्या हांसदा चुनाव लड़ चुके थे, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था में यकीन करते थे. सूर्या हांसदा के परिवार से मिलने अर्जुन मुंडा 17 अगस्त को उनके गांव जाएंगे. 
 

 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
अब झारखंड में भी महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट काम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड कारखाना संशोधन बिल को दी मंजूरी
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 11:53 AM

झारखंड में अब कारखानों में महिला श्रमिक भी नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड कारखाना संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब यह कानून बन गया हैं. इस नए कानून के लागू होने से राज्य में औद्योगीकरण और रोजगार के अवसरों में तेजी आने की उम्मीद हैं.

Breaking— सूर्यहंसदा के इनकाउंटर पर JLKM ने उठाया सवाल
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 12:21 PM

सूर्यहंसदा के इनकाउंटर पर jlkm ने सवाल उठाया हैं. jlkm पार्टी की केंद्रीय उपाध्यक्ष निशा भगत ने कहा सूर्यहंसदा का फ़र्ज़ी एनकाउंटर किया गया हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए.

झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 11:45 AM

झारखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में आज स्वर्गीय शिबू सोरेन की पावन स्मृति में एक मौन सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना सभा में भाग लिया और दिशोम गुरु के रूप में जाने जाने वाले शिबू सोरेन के जीवन, संघर्षों, बलिदानों और समाज सुधार के प्रति उनके अद्वितीय योगदान के बारे में विस्तार से जाना.

कांग्रेस का 'वोट चोरी के खिलाफ' अभियान, झारखंड से रवाना हुई एलईडी वैन
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 10:55 AM

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिहार के सासाराम में होने वाले राहुल गांधी के 'वोट चोरी के खिलाफ' अभियान के लिए एक एलईडी वैन रवाना किया हैं. यह वैन झारखंड कांग्रेस कार्यालय से रवाना की गई.

सूर्या नारायण हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच करेगी CID, पूर्व में चार बार लड़ चुके विधानसभा का चुनाव
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 10:02 AM

बीजेपी, जेवीएम, जेएलकेएम के टिकट पर चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके सूर्य नारायण हांसदा गोड्डा में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. देवघर से गिरफ्तार कर सूर्य हांसदा को गोड्डा लाने के दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने उसे मार गिराया.