Thursday, Aug 14 2025 | Time 14:02 Hrs(IST)
  • पतरातु रांची मुख्य मार्ग शहीद भगत सिंह चौक से बिना टॉकी तक गाड़ियों से जाम
  • झारखंड हाईकोर्ट का कड़ा निर्देश, JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में 5 सीटें रखें रिजर्व
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बीजेपी महानगर कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
  • रांची मोरहाबादी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे ध्वजारोहण
  • चुनाव आयोग की सख्ती, ससमय शपथ पत्र समर्पित न करने वाले 5 राजनीतिक दलों पर होगी कार्रवाई
  • सिमडेगा में शुरू हुई यातायात बाइक पुलिसिंग सेवा, ट्रैफिक व्यवस्था होगी सुदृढ़
  • BREAKING NEWS : आरोपी IAS विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज की
  • कैमरून में फंसे झारखंड के 19 मजदूर, सोशल मीडिया पर वतन वापसी की लगा रहे गुहार
  • जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जमीनी हालात पर नजर जरूरी
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: दो निदेशकों की जमानत याचिका पर 25 अगस्त को होगी सुनवाई
  • झारखंड के 17 जांबाज पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता और सेवा पदक किया जाएगा सम्मानित
  • झारखंड के 17 जांबाज पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता और सेवा पदक किया जाएगा सम्मानित
  • सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर फैसला रखा सुरक्षित, नगर निगम पर उठाए सवाल
  • Breaking— सूर्यहंसदा के इनकाउंटर पर JLKM ने उठाया सवाल
  • Breaking— सूर्यहंसदा के इनकाउंटर पर JLKM ने उठाया सवाल
झारखंड


कांग्रेस का 'वोट चोरी के खिलाफ' अभियान, झारखंड से रवाना हुई एलईडी वैन

कांग्रेस का 'वोट चोरी के खिलाफ' अभियान, झारखंड से रवाना हुई एलईडी वैन

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिहार के सासाराम में होने वाले राहुल गांधी के 'वोट चोरी के खिलाफ' अभियान के लिए एक एलईडी वैन रवाना किया हैं. यह वैन झारखंड कांग्रेस कार्यालय से रवाना की गई. इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक विक्सल नमन कोंगाडी समेत कई अन्य नेता और पार्टी प्रवक्ता मौजूद थे. यह एलईडी वैन राहुल गांधी के इस अभियान में शामिल होकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी.
 
 
 

 

 

 

 

अधिक खबरें
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बीजेपी महानगर कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 1:58 PM

आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बीजेपी महानगर कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं. इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, विभाजन विभीषिका का दंश झेले कई वरिष्ठ लोग समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थिति रहे, जिसमें विभाजन विभीषिका का दंश झेल चुके कई परिवारों को बाबूलाल मरांडी द्वारा सम्मानित किया गया.

चुनाव आयोग की सख्ती, ससमय शपथ पत्र समर्पित न करने वाले 5 राजनीतिक दलों पर होगी कार्रवाई
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 1:47 PM

भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड के पांच राजनीतिक दलों को पंजीकृत दलों की सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं. इन दलों ने पिछले 6 वर्षों से किसी भी लोकसभा या विधानसभा चुनाव में भाग नहीं लिया हैं. आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, यदि कोई राजनीतिक दल लगातार 6 वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ता है, तो उसे पंजीकृत दलों की सूची से हटा दिया जाता हैं.

BREAKING NEWS : आरोपी IAS विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज की
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 1:25 AM

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी IAS अधिकारी विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा हैं. आज इस मामले की सुनवाई में हाईकोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे उन्हें फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा.

कैमरून में फंसे झारखंड के 19 मजदूर, सोशल मीडिया पर वतन वापसी की लगा रहे गुहार
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 1:16 AM

झारखंड के हजारीबाग और बोकारो जिलों के 19प्रवासी मजदूर अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे हुए हैं. जिसके बाद मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई हैं. जानकारी के अनुसार, 11 मजदूरों का चार महीने और 8 मजदूरों का दो महीने से कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने खाने-पीने और अन्य जरूरतों का गंभीर संकट खड़ा हो गया हैं.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: दो निदेशकों की जमानत याचिका पर 25 अगस्त को होगी सुनवाई
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 1:06 PM

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार श्री ओम साईं ब्रिवरीज प्राइवेट लिमिटेड के दो निदेशकों, अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा की जमानत याचिका पर अब 25 अगस्त को सुनवाई होगी. एसीबी की विशेष अदालत में इस मामले की सुनवाई की जाएगी.