बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार के जमुई जिले में झगड़े को खत्म कराने गए युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के जमुई जिले में एक झगड़े को खत्म कराने गए युवक की ही हत्या का मामला सामने आया है। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जमुई जिले के नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 29, निमारंग निवासी 38 वर्षीय निर्मल सिंह की मौत के बाद बुधवार की सुबह इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने सुबह करीब 8 बजे से सड़क जाम कर दिया। इस दौरान वे लोग आरोपियों की गिरफ्तारी व मृतक के परिजन को नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे।

लोहे की रॉड से सिर पर वार

बताया जाता है कि बीते शनिवार को निमा रंग में रंजय सिंह और उसके भाई गोरे सिंह के बीच आपसी विवाद हो रहा था। इसी दौरान निर्मल सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान रंजय सिंह और उसके बेटे लाली ने लोहे की रॉड से निर्मल सिंह के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 

जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए। बताया जाता है कि मृतक निर्मल सिंह गैस एजेंसी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। साथ ही प्रशासन द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है। 
 
संबंधित सामग्री

Summer Special Train: बिहार से हैदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे से जारी किया शेड्यूल

बिहार

Summer Special Train: बिहार से हैदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे से जारी किया शेड्यूल

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए साउथ सेंट्रल रेलवे ने बिहार से हैदराबाद के लिए अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

बिहार

Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

पटना-भोजपुर-सासाराम फोरलेन सड़क के निर्माण का काम बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। इसके निर्माण से पटना से सासाराम तक का चार घंटे का सफर 2 घंटे में पूरा हो जाएगा।

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार के सुपौल जिले में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार में लोकसेवा आयोग की परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधि करती दो महिला अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ब्लूटूथ और आंसर शीट भी बरामद किया गया है।

पटना में एनकाउंटर: पुलिस को चकमा देकर भागते समय चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में लगी बुलेट

बिहार

पटना में एनकाउंटर: पुलिस को चकमा देकर भागते समय चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में लगी बुलेट

पटना में रामकृष्णनगर आभूषण दुकान डकैती के आरोपी दिलीप का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।