लोक संवाद गोष्ठी में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, त्वरित समाधान का मिला भरोसा

लोक संवाद गोष्ठी में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, त्वरित समाधान का मिला भरोसा

प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं।

लोक संवाद गोष्ठी में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं त्वरित समाधान का मिला भरोसा

लोक संवाद गोष्ठी में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राहुल कुमार / शेरघाटी:
प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में  शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीओ संदीप कुमार ने की। गोष्ठी में विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान को लेकर प्रशासन ने गंभीर पहल का भरोसा दिया।

संबंधित विभागों तक पहुंचेगी समस्या

गोष्ठी का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाना और समयबद्ध तरीके से उनका निष्पादन सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी थानाप्रभारी मोहन कुमा, रूपा कुमारी, पूजा कुमारी, आभान्स कुमार तथा रविराज कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी ने कार्यक्रम को जनसंवाद का प्रभावी मंच बना दिया।

इन समस्याओं पर फोकस

इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली बिल में गड़बड़ी, नल-जल योजना के संचालन में अनियमितता, भूमि विवाद, राशन कार्ड से नाम कटने तथा अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने की अपील 

एसडीपीओ संदीप कुमार ने कहा कि लोक संवाद गोष्ठी प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब आम लोग खुलकर अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या या शिकायत की जानकारी समय पर संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि उसका शीघ्र निराकरण कराया जा सके।

आवेदनों का प्राथमिकतानुसार निष्पादन

गोष्ठी के दौरान कुल सात आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने बताया कि सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन कराया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सुबोध सिंह, अरविंद सिंह, मन्नू सिंह, राजेश सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उनकी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचती हैं और समाधान की उम्मीद भी बढ़ती है।

संबंधित सामग्री

मुजफ्फरपुर में ताड़ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी FSL टीम

बिहार

मुजफ्फरपुर में ताड़ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी FSL टीम

मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 22 वर्षीय युवक का शव ताड़ के पेड़ से लटका हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बिहार में स्नातक छात्रों के लिए नई गाइडलाइन लागू, चौथे सेमेस्टर के बाद इंटर्नशिप अनिवार्य

बिहार

बिहार में स्नातक छात्रों के लिए नई गाइडलाइन लागू, चौथे सेमेस्टर के बाद इंटर्नशिप अनिवार्य

राज्य के विश्वविद्यालयों में स्नातक संकाय में छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य कर दिया गया है। यह स्नातक पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा होगा।

बंद किया गया बिहार का यह महासेतु, 120 किलोमीटर लंबा हुआ सफर

बिहार

बंद किया गया बिहार का यह महासेतु, 120 किलोमीटर लंबा हुआ सफर

बिहार के गोपालगंज को बेतिया से जोड़ने वाले पुल के क्षतिग्रस्त होने से उस पर आवागमन बंद कर दिया गया है। लोगों को अब 120 किमी का लंबा सफर करके डुमरियाघाट पुल से गुजरना पड़ रहा है।

मिशन बिहार पर पटना पहुंचे मोहन भागवत, तीन दिनों तक मुंगेर में रहेगा प्रवास

बिहार

मिशन बिहार पर पटना पहुंचे मोहन भागवत, तीन दिनों तक मुंगेर में रहेगा प्रवास

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर मोहन भागवत ऐतिहासिक शहर मुंगेर पहुंच रहे हैं। मोहन भागवत मुंगेर में 9 जून तक रहेंगे।

Flyover In Bihar: जल्द तैयार होगा बिहार का यह फ्लाईओवर, पटनावासियों को होगा बड़ा फायदा

बिहार

Flyover In Bihar: जल्द तैयार होगा बिहार का यह फ्लाईओवर, पटनावासियों को होगा बड़ा फायदा

मीठापुर-चिरैयाटांड फ्लाईओवर, आर ब्लॉक गोलम्बर-जीपीओ, गोलम्बर-मीठापुर गोलम्बर-करबिगहिया स्टेशन होते हुए कंकड़बाग तक जाएगी। इसकी कुल लंबाई 1730 मीटर है।