उप मुख्यमंत्री

Bihar News: बिहार में आपराधिक घटनाएं सरकार के लिए चिंता: विजय चौधरी

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि चिराग पासवान सरकार में शामिल हैं।

By : Rani Thakur
Bihar News: बिहार में आपराधिक घटनाएं सरकार के लिए चिंता: विजय चौधरी

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा/पटना:
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि चिराग पासवान सरकार में शामिल हैं। उनके बयान को सरकार पूरी तरह संज्ञान में लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। अपराध होने पर अपराधी की पहचान कर गिरफ्तारी करना सरकार की जिम्मेदारी है। 

अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बिहार में अपराध पर सरकार की घोषित नीति जीरो टॉलरेंस लागू है। जीरो टॉलरेंस का मतलब अपराध करने वाला कानून से बच नहीं पाए। 

नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन की अवधारणा स्थापित की है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में NDA सरकार उसी सुशासन की अवधारणा को लागू कर रही है।

SIR को लेकर विजय चौधरी का बड़ा बयान

SIR को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में SIR पूरी पारदर्शिता और मुकम्मल तरीके से हुआ है। SIR को लेकर विधानसभा में भी चर्चा हुई है, जिसका सरकार ने जवाब दिया हगै। 

विपक्ष से कहा गया था कि गलत मतदाता का नाम सरकार को उपलब्ध कराएं। सही मतदाता का नाम छूटने या गलत व्यक्ति के जुड़ने की जानकारी देने की भी चुनौती थी। 

बिहार में गंडक नदी ने बढ़ाई चुनौती

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नेपाल में भारी बारिश से गंडक का जलस्तर अचानक बढ़ा है। वाल्मीकिनगर बराज पर 5.43 लाख क्यूसेक तक पानी डिस्चार्ज किया गया है। बगहा में नया हाई फ्लड लेवल दर्ज किया गया है। पिछली बार से 35-37 सेंटीमीटर ज्यादा जलस्तर पहुंचा है। बगहा और बैरिया में तटबंध के दो स्थानों पर टूटान आया है। 

बैरिया के आसरा टोला में कुछ घर प्रभावित हुए हैं। बगहा में टूटान वाले इलाके में आबादी पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद होकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सरकार की प्राथमिकता तटबंधों की सुरक्षा और लोगों को सुरक्षित रखना है। 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।