कैमूर में खलिहान से 2 ट्रैक्टर चोरी, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

कैमूर में खलिहान से 2 ट्रैक्टर चोरी, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

कैमूर में खलिहान से 2 ट्रैक्टर चोरी थाने में शिकायत दर्ज पुलिस जांच में जुटी

अजीत कुमार/न्यूज11  भारत

कैमूर/डेस्क:  कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी और अमरपुरा में शनिवार की सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां के खलिहान से दो ट्रैक्टर चोरी हो गए. घटना का खुलासा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर मालिक सुबह के करीब 3 बजे खेत में पहुंचे.

मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गांव के सिवान से दो ट्रैक्टर चोरी होने का आवेदन मिला है. उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी और जल्द से जल्द ट्रैक्टरों को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

पीड़ितों की पहचान बेलौड़ी निवासी राकेश कुमार सिंह और अमरपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को कृषि कार्य के बाद उन्होंने अपने ट्रैक्टर खलिहान में खड़े किए थे. शनिवार की सुबह करीब 2 से 3 बजे के बीच जब खलिहान पहुंचे, तो दोनों ट्रैक्टर गायब मिले.

पीड़ितों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शनिवार की सुबह अज्ञात चोरों के खिलाफ मोहनिया थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई और ट्रैक्टरों की बरामदगी की मांग की. चोरी हुए दोनों ट्रैक्टरों का अनुमानित मूल्य लगभग 10 लाख रुपये बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: छपरा में दर्दनाक हादसा: बंद कमरे में अंगीठी जलाने से चार की मौ

संबंधित सामग्री

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

झारखंड

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

झारखंड

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

सहरसा में दिशा समिति की बैठक, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने के दिए गए निर्देश

बिहार

सहरसा में दिशा समिति की बैठक, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने के दिए गए निर्देश