पवन कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अंबिका भवानी कॉलोनी में बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने से बड़ा हादसा हुआ. जहरीली गैस से घुटन के कारण तीन बच्चों और एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है. दो घायलों का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है, वहीं दो को पटना रेफर किया गया है. घटना की सूचना पर एसएसपी सारण ने घटनास्थल और अस्पताल का निरीक्षण किया. एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक जांच की है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. पुलिस ने सर्दी के मौसम में बंद कमरे में अंगीठी/अलाव न जलाने की अपील की है.
यह भी पढ़े: बेतिया में टला बड़ा रेल हादसा, लोको पायलट की सतर्कता से बची कई जिंदगियां