न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की होने वाली समृद्धि यात्रा को लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कैबिनेट सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह फाड़ कर दिया है कि समृद्धि यात्रा के दौरान 10 मार्च को सीएम नीतीश कुमार सुपौल और मधेपुरा में रहेंगे. वहीं, 11 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अररिया और किशनगंज में समृद्धि यात्रा करेंगे.
नीतीश कुमार 12 मार्च को पूर्णिया और कटिहार में समृद्धि यात्रा में रहेंगे. नीतीश कुमार 13 मार्च को सहरसा और खगड़िया में समृद्धि यात्रा में रहेंगे. नीतीश कुमार 14 मार्च को बेगूसराय और शेखपुरा में समृद्धि यात्रा में रहेंगे. कैबिनेट ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए सभी जिले के जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर पूरी तैयारी की जाए सुरक्षा लोग को लेकर पूरी तैयारी कर ली जाए.
यह भी पढ़ें: सरायकेला खरसावां में स्क्रैप माफिया के 'खेल' ने रोकी हाथियों की आवाजाही तो एलिफेंट कॉरिडोर से कर रहे पलायन