न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार मे होने वाले मुख्य परीक्षाओं में से एक BPSC की परीक्षा 25 से 30 अप्रैल तक होगी. ये 71वीं BPSC परीक्षा होने जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार इस बार BPSC में 1298 पदों पर भर्ती होगी. जिसे लेकर 25 से 30 अप्रैल तक परीक्षा ली जाएगी.
25 से 30 अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
- 25 अप्रैल को 9:30 से 12:30 बजे तक हिंदी और 2 से 5 बजे तक निबंध की परीक्षा होगी.
- 27 अप्रैल को 10 से 1:00 तक समान अध्ययन प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी.
- 28 अप्रैल को 10 से 1:00 तक सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी.
- 29 अप्रैल को 10 से 12 बजे तक ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी.
- 30 अप्रैल को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक-ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी.

यह भी पढ़ें: साढ़ के आतंक से ग्रामीण दहशत में, टक्कर मार साढ़ ने तीन बुजुर्ग को किया घायल