न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- बिहार में चुनावी रण शुरु हो गया है. पहले फेज के मतदान में लगभग 18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग हो रहा है. इनमें से हॉट सीट की बात करें तो राघोपुर उनमें से एक हैं. इस सीट से लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं. तेजस्वी यादव की गिनती बिहार के अमीर नेताओं में से होती है. नामांकन के दौरान सौंपे गए हलफनामें में उन्होने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था. इस हलफनामें से अनुसार तेजस्वी यादव के पास करीब 8 करोड़ रुपए से ज्यादा के नेट वर्थ है. हलफनामें में बताया गया है कि उनकी कुल नेट वर्थ 8.1 करोड़ रुपए है. तेजस्वी के पास 6.12 करोड़ रुपए की चल संपत्ति व 1.88 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है. इसके अलावे तेजस्वी के पास नामिनेशन तक 1.5 लाख रुपए नकदी व तमाम बैंक अकाउंट्स में लाखों रुपए डिपॉजिट था.
1 करोड़ से ज्यादा के हैं कर्जदार
राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने एफिडेबिट में नेटवर्थ का खुलासा करने के साथ अपने उपर कर्ज के बारे में भी जानकारी दी. उन्होने बताया कि उनपर कुल 1.35 करोड़ रुपए की देनदारी है. इसके साथ ही 55.55 लाख रुपए का एक दूसरा कर्ज भी है, जो कि तेजप्रताप यादव व मां रावड़ी देवी के साथ कंबाइंड लोन से जुड़े हुए हैं.
5 साल में इतनी बढ़ी संपत्ति
तेजस्वी यादव ने साल 2015 में राघोपुर से पहली बार चुनाव लड़ा था. पिछले 5 साल में उनकी दौलत में आई उछाल के बारे में पता लगाएं तो 2020 के चुनावी हलफनामें में उनकी संपत्ति 5.88 करोड़ रुपए बताई गई थी. पिछले 5 सालों में उनकी संपत्ति में करीब 2 करोड़ रुपए का उछाल आया है.
इतनी संपत्ति है पत्नी राजश्री के पास?
एक तरफ तेजस्वी यादव के पास जहां 8 करोड़ रुपए का नेट वर्थ बताया जा रहा है वहीं उनकी पत्नी राजश्री के पास भी 1 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति बताई जाती है. तेजस्वी के हलफनामें में पत्नी का नेटवर्थ 1.88 करोड़ रुपए की बताई जा रही है. वहीं राजश्री के पास किसी भी प्रकार का कोई कर्ज नहीं है.
ये भी पढ़ेंः- Bihar Election Voting LIVE: पहले चरण की वोटिंग शुरू, 121 सीटों पर मतदाता जारी