हादसा 

स्कूल में अचानक गिरी सीढ़ी, मलबे में दबकर बच्ची की मौत; 3 छात्र घायल

खगड़िया के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को अचानक सीढ़ी ध्वस्त हो गई जिससे मलबे में दबकर एक छात्रा की मौत हो गई।

By : Rani Thakur
स्कूल में अचानक गिरी सीढ़ी, मलबे में दबकर बच्ची की मौत; 3 छात्र घायल

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
बड़ी खबर खगड़िया से है जहां मानसी थाना इलाके के अमनी गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को अचानक सीढ़ी ध्वस्त हो गई जिससे मलबे में दबकर एक छात्रा की मौत हो गई।

वहीं दुर्घटना में 3 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव के पासवान टोला स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सीढ़ी अचानक ध्वस्त हो गई।

हादसे में सीढ़ी के मलबे में दबकर एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में 3 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों का इलाज जारी है। मरने वाली 9 साल की बच्ची रितिका कुमारी है। घटना की सूचना मिलने पर सदर SDM धनंजय कुमार समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।  

संबंधित सामग्री

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को नहीं होगी भोजन की कमी: सीएम सम्राट

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को नहीं होगी भोजन की कमी: सीएम सम्राट

पश्चिमी चंपारण के बैरिया में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को बैरिया पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों एवं राहत शिविरों का जायजा लिया। 

छपरा में बाढ़ का बड़ा खतरा! बांध टूटने से बढ़ी परेशानी; DM-SP मौके पर पहुंचे

छपरा में बाढ़ का बड़ा खतरा! बांध टूटने से बढ़ी परेशानी; DM-SP मौके पर पहुंचे

सारण जिले के मकेर प्रखंड के बाघाकोल और हैज़लपुर में मुख्य बांध टूटने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

Bihar News: बिहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 हिरासत में

Bihar News: बिहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 हिरासत में

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विकास कुमार की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है।

Bihar News: होटल में छिपाकर रखी थी बीयर की खेप, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Bihar News: होटल में छिपाकर रखी थी बीयर की खेप, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

नवादा जिले के हिसुआ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

JDU कार्यालय के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, ANM छात्राओं और महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

JDU कार्यालय के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, ANM छात्राओं और महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

जेडीयू कार्यालय के बाहर बुधवार हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।