Bihar Flood

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को नहीं होगी भोजन की कमी: सीएम सम्राट

पश्चिमी चंपारण के बैरिया में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को बैरिया पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों एवं राहत शिविरों का जायजा लिया। 

By : Rani Thakur
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को नहीं होगी भोजन की कमी: सीएम सम्राट

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: पश्चिमी चंपारण के बैरिया में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को बैरिया पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों एवं राहत शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई केंद्र का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी से जिले में बाढ़ की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों और तटबंधों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी जरूरतमंद को भोजन की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता समय पर पहुंचाने को कहा।

मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह भी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

छपरा में बाढ़ का बड़ा खतरा! बांध टूटने से बढ़ी परेशानी; DM-SP मौके पर पहुंचे

छपरा में बाढ़ का बड़ा खतरा! बांध टूटने से बढ़ी परेशानी; DM-SP मौके पर पहुंचे

सारण जिले के मकेर प्रखंड के बाघाकोल और हैज़लपुर में मुख्य बांध टूटने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

Bihar News: बिहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 हिरासत में

Bihar News: बिहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 हिरासत में

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विकास कुमार की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है।

Bihar News: होटल में छिपाकर रखी थी बीयर की खेप, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Bihar News: होटल में छिपाकर रखी थी बीयर की खेप, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

नवादा जिले के हिसुआ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

JDU कार्यालय के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, ANM छात्राओं और महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

JDU कार्यालय के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, ANM छात्राओं और महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

जेडीयू कार्यालय के बाहर बुधवार हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 

स्कूल में अचानक गिरी सीढ़ी, मलबे में दबकर बच्ची की मौत; 3 छात्र घायल

स्कूल में अचानक गिरी सीढ़ी, मलबे में दबकर बच्ची की मौत; 3 छात्र घायल

खगड़िया के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को अचानक सीढ़ी ध्वस्त हो गई जिससे मलबे में दबकर एक छात्रा की मौत हो गई।