कार्रवाई

Bihar News: होटल में छिपाकर रखी थी बीयर की खेप, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

नवादा जिले के हिसुआ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

By : Rani Thakur
Bihar News: होटल में छिपाकर रखी थी बीयर की खेप, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: नवादा जिले के हिसुआ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजगीर रोड स्थित कहरिया गांव के पास ‘घर के रसोई होटल’ में छापेमारी कर पुलिस ने 224.680 लीटर बीयर के साथ होटल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से कुछ खाली देशी शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में अवैध रूप से बीयर का भंडारण किया जा रहा है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 224.680 लीटर बीयर बरामद की। मामले में होटल संचालक संजीव कुमार उर्फ पिंटू साव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। उनके सत्यापन और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

संबंधित सामग्री

छपरा में बाढ़ का बड़ा खतरा! बांध टूटने से बढ़ी परेशानी; DM-SP मौके पर पहुंचे

छपरा में बाढ़ का बड़ा खतरा! बांध टूटने से बढ़ी परेशानी; DM-SP मौके पर पहुंचे

सारण जिले के मकेर प्रखंड के बाघाकोल और हैज़लपुर में मुख्य बांध टूटने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

Bihar News: बिहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 हिरासत में

Bihar News: बिहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 हिरासत में

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विकास कुमार की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है।

JDU कार्यालय के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, ANM छात्राओं और महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

JDU कार्यालय के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, ANM छात्राओं और महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

जेडीयू कार्यालय के बाहर बुधवार हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 

स्कूल में अचानक गिरी सीढ़ी, मलबे में दबकर बच्ची की मौत; 3 छात्र घायल

स्कूल में अचानक गिरी सीढ़ी, मलबे में दबकर बच्ची की मौत; 3 छात्र घायल

खगड़िया के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को अचानक सीढ़ी ध्वस्त हो गई जिससे मलबे में दबकर एक छात्रा की मौत हो गई।

सिंगापुर से पटना लौटेंगी रोहिणी आचार्य, परिवार से अलग रहकर संभालेंगी पार्टी की कमान!

सिंगापुर से पटना लौटेंगी रोहिणी आचार्य, परिवार से अलग रहकर संभालेंगी पार्टी की कमान!

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पटना में रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी।