न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के बेटे और उद्योगपति धनराज नथवानी की भी अब राजनीति में एंट्री हो गयी है. धनराज नथवानी को उत्तर प्रदेश से सपा समर्थित राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है. धनराज नथवानी की जीत लगभग तय मानी जा रही है. धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट हैं.
बताते चलें उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है. राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह से माइका के अवैध खनन और निर्यात पर कस्टम्स की सख्ती, निर्यातकों से मांगे जाएंगे अतिरिक्त दस्तावेज