गाय चोरी

पदमा में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई! गाय चोरी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद 

कार की पिछली सीट हटाकर एक चितकबरी गाय के चारों पैर रस्सी से बांधकर रखा गया पाया गया.

By : Dipali Kumari
पदमा में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई! गाय चोरी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद 

वीरेंद्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
पदमा ओपी क्षेत्र में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए गाय चोरी गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है, वहीं अपहरण कांड में नाबालिग को बरामद कर आरोपी को बिहार से दबोचा है.

पहली कार्रवाई : स्विफ्ट डिजायर में गाय चोरी

एसपी हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि देवचंदा मोड़, बरही रोड से एक गाय चोरी कर स्विफ्ट डिजायर (JH01R-9702) में लादकर तीन व्यक्ति ले जा रहे हैं.
सूचना पर एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में अलीनगर मोड़ के पास चेकिंग लगाई गई। पुलिस को देखकर आरोपी अलीनगर रोड की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने गाड़ी को घेरकर रोक लिया.

तलाशी में गाड़ी की पिछली सीट हटाकर एक चितकबरी गाय के चारों पैर रस्सी से बांधकर रखा गया पाया गया. पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि वे रास्ते में चरती गायों को गाड़ी में लादकर बूचड़खाने में बेच देते हैं.

गिरफ्तार आरोपी :

1. मो. मकबूल अंसारी (42), पिता मो. इंसान अंसारी, आदरा, पुरुलिया (प. बंगाल)
2. मो. शाबीर कुरैशी (33), पिता मो. निशामुद कुरैशी, बड़गांव, सदर हजारीबाग
3. मो. मिन्हाज (27), पिता मो. असलम, मुदरी चौक, लोअर बाजार, रांची

इनके खिलाफ पदमा थाना कांड सं. 342/2026 धारा 317(5)/3(5) BNS, पशु क्रूरता अधिनियम व झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया. वहीं गाय और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी जब्त कर ली गई है.

दूसरी कार्रवाई : अपहृता बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पदमा ओपी कांड सं. 335/2026 में पुलिस ने बिहार के भोजपुर जिला के शिवपुर गांव से नाबालिग अपहृता को बरामद कर लिया. इस मामले में आरोपी सूरज सिंह उर्फ सूरज यादव (28), पिता तेजबली सिंह, ग्राम शिवपुर, थाना धनगाई, जिला भोजपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

छापेमारी दल में पु.अ.नि. श्रवण कुमार, पु.अ.नि. राजेश कुमार हाजरा, स.अ.नि. मोतीलाल देशवाली सहित रिजर्व गार्ड शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, दुकान से कीमती सामान के साथ CCTV सेटअप बॉक्स भी ले गए चोर 

संबंधित सामग्री

अक्टूबर महीने में देखने को मिलेंगे कई बड़े बदलाव, बाजार और आपकी जेब पर डालेंगे असर

अक्टूबर महीने में देखने को मिलेंगे कई बड़े बदलाव, बाजार और आपकी जेब पर डालेंगे असर

15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ व्यापारी यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लागू होगा

छपरा में बाढ़ का बड़ा खतरा! बांध टूटने से बढ़ी परेशानी; DM-SP मौके पर पहुंचे

छपरा में बाढ़ का बड़ा खतरा! बांध टूटने से बढ़ी परेशानी; DM-SP मौके पर पहुंचे

सारण जिले के मकेर प्रखंड के बाघाकोल और हैज़लपुर में मुख्य बांध टूटने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

झारखंड में पहली बार हो रहा डिजिटल हेल्थ कॉनक्लेव का आयोजन, मंत्री इरफान अंसारी करेंगे उद्घाटन 

झारखंड में पहली बार हो रहा डिजिटल हेल्थ कॉनक्लेव का आयोजन, मंत्री इरफान अंसारी करेंगे उद्घाटन 

मंत्री इरफान अंसारी BNR चाणक्य होटल में इस दो दिवसीय कॉनक्लेव का उद्घाटन करेंगे.

GST घोटाला: जमशेदपुर में ED की छापेमारी, बबलू जायसवाल के ठिकानों पर कार्रवाई

GST घोटाला: जमशेदपुर में ED की छापेमारी, बबलू जायसवाल के ठिकानों पर कार्रवाई

ED की टीम ने मामले में आरोपी बताए जा रहे ज्ञान चंद उर्फ बबलू जायसवाल के आवास और आदित्यपुर स्थित कंपनी परिसर में छापेमारी की.