जमुई के सोनो थाना बना सामाजिक समरसता का साक्षी, पुलिस बनी बाराती, अंतर्जातीय प्रेम विवाह को दिलाई स्वीकृति

By : News11 Bharat
जमुई के सोनो थाना बना सामाजिक समरसता का साक्षी, पुलिस बनी बाराती, अंतर्जातीय प्रेम विवाह को दिलाई स्वीकृति

धीरज कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
जमुई जिले के सोनो थाना परिसर में शुक्रवार को एक अनोखी, मानवीय और समाज को नई दिशा देने वाली पहल देखने को मिली. यहां पुलिस की मौजूदगी और प्रयास से पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध में रह रहे एक अंतर्जातीय प्रेमी जोड़े का विवाह विधिवत संपन्न कराया गया. खास बात यह रही कि थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में हुई इस शादी में पुलिस न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभालती दिखी, बल्कि सामाजिक सरोकार निभाते हुए बाराती की भूमिका में भी नजर आई.

जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार (22 वर्ष), पिता केदार मंडल और चांदनी कुमारी (19 वर्ष), पिता राम लखन गुप्ता के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था. दोनों की पहचान रिश्तेदारी के माध्यम से हुई थी, जो धीरे-धीरे गहरे प्रेम में बदल गई. साथ जीवन बिताने के निर्णय के बाद दोनों 1 फरवरी को घर से निकलकर पटना चले गए, जहां 2 फरवरी को पटना सिविल कोर्ट में कोर्ट मैरिज कर ली.

इधर, चांदनी के पिता ने सोनो थाना में आवेदन देकर बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई. आवेदन मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को ट्रैक किया और पटना से सोनो बुलाया. जांच के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से विवाह करने के लिए कानूनन स्वतंत्र है.

इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवारों को थाना बुलाकर बातचीत कराई. समझाइश और आपसी सहमति के बाद 6 फरवरी को सोनो थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न कराया गया. विवाह समारोह में दोनों पक्षों के परिजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया जमादार सिंह और थाना के पुलिसकर्मी मौजूद रहे. अभिषेक कुमार ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से सूरत की एक कंपनी में काम कर रहा है और चांदनी के साथ उसका तीन साल पुराना प्रेम संबंध है. उसने कहा कि यह विवाह दोनों परिवारों की सहमति से हुआ है. वहीं, अभिषेक और चांदनी के पिता ने भी कहा कि जब बच्चे एक-दूसरे से विवाह कर चुके हैं, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और उन्होंने पूरे मन से आशीर्वाद दिया है.

इस संबंध में सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बालिग हैं और कानून के अनुसार स्वतंत्र है. परिवारों को समझाकर आपसी सहमति से विवाह कराया गया. पुलिस का उद्देश्य कानून के साथ-साथ सामाजिक शांति और मानवीय समाधान सुनिश्चित करना है. इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. लोग पुलिस की संवेदनशील, सकारात्मक और सराहनीय भूमिका की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं, जिसने अंतर्जातीय विवाह को न सिर्फ कानूनी सुरक्षा दी बल्कि सामाजिक स्वीकृति भी दिलाई.

यह भी पढ़े: नवादा के भगवानपुर में युवक की गमछे से गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी
 

संबंधित सामग्री

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.