पलामू पुलिस

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन प्रहार के तहत 9.660 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

जप्त सुचना के आधार पर हुई कार्रवाई

By : Ark Sahuliyar
पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन प्रहार के तहत 9.660 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.660 किलोग्राम अवैध अफीम, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है, साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक, पलामू को 21 सितंबर की संध्या गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा चराई में अवैध अफीम की खरीद-बिक्री करने आने वाला है. इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया.

गठित टीम ने करमा चराई रोड, पथलगढ़ा के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान मध्य रात्रि में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, जो भागने की कोशिश कर रही थी. पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए चालक को पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम रंजन रजक, पिता शिवनंदन रजक, निवासी डुमरिया, थाना डुमरिया, जिला गया, बिहार बताया. उसकी मोटरसाइकिल की डिक्की की तलाशी लेने पर दो काले प्लास्टिक में कुल 2.660 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई.

रंजन रजक की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम मंझौली निवासी दयानंद प्रसाद, पिता स्व० देवकी साव, निवासी चराई, थाना छतरपुर, जिला पलामू के घर की तलाशी ली, जहां से 7.000 किलोग्राम अवैध अफीम और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की गई. इस प्रकार दोनों स्थानों से कुल 9.660 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के ठिकानों पर छापामारी जारी है. छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर प्रशांत कुमार, छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे. पलामू पुलिस आम जनता से अपील करती है कि मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

संबंधित सामग्री

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.