Bihar News: DM साहब ने खुद हंसुआ लेकर कटाई कर दी शुरू, जानिए पूरी खबर

Bihar News: DM साहब ने खुद हंसुआ लेकर कटाई कर दी शुरू, जानिए पूरी खबर

DM रिची पाण्डेय ने डूमरा के खैरवा में गेहूं कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। प्रति हेक्टेयर 21.60 क्विंटल उपज का आकलन हुआ और डीएम ने किसानों से मिलकर कृषि योजनाओं का फीडबैक लिया।

bihar news dm साहब ने खुद हंसुआ लेकर कटाई कर दी शुरू जानिए पूरी खबर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क (अमित, सीतामढ़ी): बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत गेहूं की उपज और उत्पादन दर का सटीक आकलन करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में सीतामढ़ी जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने डूमरा प्रखंड की खैरवा पंचायत के खैरवा ग्राम में पहुंचकर गेहूं फसल की कटनी (Crop Cutting Experiment) का औचक निरीक्षण किया। डीएम को अचानक अपने बीच पाकर किसान उत्साहित दिखे।

वैज्ञानिक पद्धति से हुआ प्लॉट का चयन

फसल कटाई प्रयोग के दौरान डीएम ने रैंडम पद्धति (Random Selection) के जरिए प्लॉट का चयन कराया। इस वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा (कुल 50 वर्ग मीटर) का प्लॉट निर्धारित किया गया। फसल कटाई के बाद पाया गया कि इस 50 वर्ग मीटर के दायरे में 10 किलो 800 ग्राम गेहूं की उपज हुई है। इस आधार पर जिले में प्रति हेक्टेयर 21.60 क्विंटल उत्पादन का प्रारंभिक आकलन किया गया है।

किसानों की समस्याओं पर सीधी बात

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केवल आंकड़ों पर ही ध्यान नहीं दिया, बल्कि उन्होंने खेत की मेड़ पर खड़े होकर स्थानीय किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी और किसानों से फीडबैक लिया। डीएम ने कहा कि किसान हमारे 'अन्नदाता' हैं और उनकी आय में वृद्धि करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले, इसके लिए पूरी गंभीरता से काम किया जा रहा है।

फसल सहायता योजना के लिए महत्वपूर्ण है यह प्रयोग

गौरतलब हो कि फसल कटनी प्रयोग उत्पादन की दर और संभावित क्षति के आकलन के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसी रिपोर्ट के आधार पर राज्य फसल सहायता योजना के तहत किसानों को मिलने वाले लाभ या मुआवजे का निर्धारण किया जाता है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटनी के आंकड़े पूरी पारदर्शिता के साथ दर्ज किए जाएं।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

इस विशेष निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शंभू मांझी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी रणधीर कुमार, अमोद कुमार (अवर सांख्यिकी पदाधिकारी) मौजूद थे। साथ ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक रौशन कुमार, सिद्धार्थ शंकर, मुकुंद कुमार तथा रणकेशरी सिंह ने भी तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

संबंधित सामग्री

Bihar News: कहीं मिला सिर तो कहीं धड़, 5 दिन बाद दो टुकड़ों में दफन मिली लाश

बिहार

Bihar News: कहीं मिला सिर तो कहीं धड़, 5 दिन बाद दो टुकड़ों में दफन मिली लाश

बगहा में 5 दिनों से गायब मुरारी यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर दफना दिए थे। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

सोनपुर पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर पर चला सरकार का डंडा, 16 लाख की बेनामी संपत्ति अब होगी जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार

सोनपुर पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर पर चला सरकार का डंडा, 16 लाख की बेनामी संपत्ति अब होगी जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

निगरानी कोर्ट पटना ने सोनपुर के पूर्व इंस्पेक्टर राजीव नयन कुमार सिंह की ₹16.44 लाख की अवैध संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है. भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार सरकार की यह एक और बड़ी कार्रवाई है.

अब बिहार में महंगा होगा बस सफर, जानिए साधारण से लेकर वॉल्वो तक का नया रेट

बिहार

अब बिहार में महंगा होगा बस सफर, जानिए साधारण से लेकर वॉल्वो तक का नया रेट

बिहार सरकार ने बस किराए में 10-15 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। बस किराए की इस वृद्धि का सीधा असर लाखों यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।

राज्यसभा सदस्य के तौर पर नई पारी को तैयार मुख्यमंत्री नीतीश, दिल्ली पहुंचे सीएम ने कहा— "अब यहीं रहूंगा, कल लूंगा शपथ"

राजनीति

राज्यसभा सदस्य के तौर पर नई पारी को तैयार मुख्यमंत्री नीतीश, दिल्ली पहुंचे सीएम ने कहा— "अब यहीं रहूंगा, कल लूंगा शपथ"

नीतीश कुमार कल राज्यसभा की शपथ लेकर दिल्ली में नई पारी शुरू करेंगे। 14 अप्रैल को संभावित इस्तीफे और एनडीए की अहम बैठक ने बिहार की राजनीति में नए नेतृत्व की आहट तेज कर दी है।

राजबल्लभ ने चेताया, लालू नहीं माने, 2003 की लाठी रैली का वो अनसुना किस्सा, जिसने राजद को सत्ता से कोसों दूर कर दिया

बिहार

राजबल्लभ ने चेताया, लालू नहीं माने, 2003 की लाठी रैली का वो अनसुना किस्सा, जिसने राजद को सत्ता से कोसों दूर कर दिया

शिवानन्द तिवारी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए 2003 की 'लाठी रैली' पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे लालू यादव के एक अड़ियल फैसले और 'लाठी' के डर ने अति पिछड़ों को राजद से हमेशा के लिए दूर कर दिया।