Bihar news : इलाज या मजाक ? दरोगा के टूटे पैर में कार्टून और पाइप बांधकर शिवहर स...

Bihar news : इलाज या मजाक ? दरोगा के टूटे पैर में कार्टून और पाइप बांधकर शिवहर सदर अस्पताल में किया ‘ट्रीटमेंट’

शिवहर सदर अस्पताल में दरोगा के टूटे पैर के इलाज में कार्टून और ड्रिप पाइप के इस्तेमाल का वीडियो वायरल हो गया है।

bihar news  इलाज या मजाक  दरोगा के टूटे पैर में कार्टून और पाइप बांधकर शिवहर सदर अस्पताल में किया ‘ट्रीटमेंट’

दरोगा के टूटे पैर में कार्टून और पाइप बांधकर किया ‘ट्रीटमेंट’ |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

शिवहर -  बिहार के शिवहर सदर अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां इलाज के नाम पर किए गए ‘जुगाड़’ ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक दरोगा के टूटे पैर को स्थिर करने के लिए प्लास्टर या मेडिकल उपकरण की बजाय कार्टून और ड्रिप पाइप का इस्तेमाल किया गया।

दरोगा के टूटे पैर में कार्टून और पाइप बांधकर किया ‘ट्रीटमेंट’

हाईलाइट्स :

  • शिवहर सदर अस्पताल में दरोगा के टूटे पैर का ‘जुगाड़ इलाज’
  • प्लास्टर की जगह कार्टून और ड्रिप पाइप का इस्तेमाल
  • अस्पताल में मौजूद लोगों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
  • डीएम प्रतिभा रानी ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

सड़क हादसे में घायल हुए दरोगा

जानकारी के मुताबिक, श्यामपुर भटहा थाना में तैनात दरोगा श्यामलाल एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनका पैर बुरी तरह टूट गया था। उन्हें तत्काल इलाज के लिए शिवहर सदर अस्पताल लाया गया, जहां इस तरह का अजीबोगरीब उपचार देखने को मिला।

कार्टून और ड्रिप से किया गया ‘इलाज’

अस्पताल में मौजूद लोगों के अनुसार, डॉक्टरों ने दरोगा के टूटे पैर को सहारा देने के लिए प्लास्टर या स्प्लिंट की जगह कार्टून के टुकड़े और ड्रिप की पाइप का सहारा लिया। इस तरह का इलाज देखकर मरीज और उनके परिजन ही नहीं, वहां मौजूद अन्य लोग भी हैरान रह गए। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और लोग इसे लापरवाही का बड़ा उदाहरण बता रहे हैं।

डीएम ने दिए जांच के आदेश

मामले के सामने आने के बाद जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने सिविल सर्जन से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने कहा कि शुरुआती जानकारी में यह बताया गया है कि हड्डी को सहारा देने के लिए ऐसा किया गया था, लेकिन फिर भी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही या दोष सामने आता है, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और संसाधनों की स्थिति पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर विपक्ष हमेशा सवाल उठाते ही रहता है। 

इसे भी पढ़ें -  सारण में बड़ा एक्शन: दारोगा मोहित कुमार 9 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

RAIL NEWS: 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति, इन्हें होगा फायदा

बिहार

RAIL NEWS: 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति, इन्हें होगा फायदा

भारतीय रेलवे ने 962 करोड़ रुपये की लागत से 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर पर ट्रेनों की भीड़ कम होगी, माल ढुलाई तेज होगी और बिहार समे

सम्राट सरकार का बालू माफियाओं पर हाईटेक वार! बिहार के 450 बालू घाटों पर ड्रोन रखेंगे 24 घंटे नजर

राजनीति

सम्राट सरकार का बालू माफियाओं पर हाईटेक वार! बिहार के 450 बालू घाटों पर ड्रोन रखेंगे 24 घंटे नजर

बिहार सरकार अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए अब ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करेगी। राज्य के करीब 450 बालू घाटों की 24 घंटे निगरानी कर संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


अब सरकारी स्कूल बनेंगे  स्मार्ट एजुकेशन सेंटर ! बिहार में शाम को भी चलेगी पढ़ाई, शिक्षकों को मिलेगा इंसेंटिव

बिहार

अब सरकारी स्कूल बनेंगे स्मार्ट एजुकेशन सेंटर ! बिहार में शाम को भी चलेगी पढ़ाई, शिक्षकों को मिलेगा इंसेंटिव

बिहार सरकार सरकारी स्कूल को नए एजुकेशन मॉडल में बदलने की तैयारी कर रही है, जहां नियमित पढ़ाई के साथ शाम में विशेष कोचिंग क्लास भी चलेंगी।इस योजना के तहत शिक्षकों को इंसेंटिव, स्कूलों का विकास और

गया के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो का शक्तिशाली IED बरामद कर सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

क्राइम

गया के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो का शक्तिशाली IED बरामद कर सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

गया के अतिनक्सल प्रभावित सिंघवा जंगल में सुरक्षाबलों ने 5 किलो का शक्तिशाली प्रेशर मैकेनिज्म IED बरामद किया। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम क

बिहार में क्रिमिनल डिसऑर्डर ! महिला अपराधों पर तेजस्वी का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला

राजनीति

बिहार में क्रिमिनल डिसऑर्डर ! महिला अपराधों पर तेजस्वी का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला

तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते महिला अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ चुका है और सरकार महिला सुरक्षा के मोर्चे पर ...