पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

बक्सर में एक युवक द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कथित साजिश रचने का मामला सामने आया है, जिसमें उसने CIA को ईमेल भेजकर करोड़ों की मांग की थी।

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

PM Modi assassination plot :  बक्सर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर खतरनाक साजिश रचने की कोशिश की। भारतीय खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्परता दिखाते हुए बक्सर पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन तिवारी समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हाईलाइट्स:

  • बक्सर में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कथित साजिश का खुलासा
  • आरोपी अमन तिवारी ने CIA को ईमेल भेजकर करोड़ों की मांग की
  • पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार
  • लैपटॉप और मोबाइल समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त, फॉरेंसिक जांच जारी
  • 2022 में भी कोलकाता एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचाने की साजिश में आया था नाम
साजिश करने वाला युवक अमन तिवारी 

खुफिया इनपुट से मचा हड़कंप

जांच के दौरान जो जानकारी सामने आई, उसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी।
बताया जा रहा है कि सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पड़री गांव निवासी अमन तिवारी ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA को एक ईमेल भेजा था। इस ईमेल में उसने प्रधानमंत्री को लेकर एक खतरनाक प्रस्ताव रखा और इसके बदले भारी रकम की मांग की थी।

CIA को ईमेल भेजकर मांगी करोड़ों की रकम

आरोपी ने कथित तौर पर इस साजिश को अंजाम देने के लिए 22 दिनों का समय भी मांगा था।
विदेशी एजेंसी से जुड़े इस इनपुट की जानकारी मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और तुरंत स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बक्सर एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए हैं। इन उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि साजिश की सच्चाई और संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से खुलेगा पूरा राज

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो सहयोगियों को भी दबोच लिया है।
तीनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस मामले के तार किसी विदेशी ताकत या आतंकी संगठन से जुड़े हैं या यह सिर्फ एक आपराधिक सोच का परिणाम है।

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा आरोपी के पुराने रिकॉर्ड को लेकर भी हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि अमन तिवारी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वर्ष 2022 में उसने कोलकाता एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची थी, जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया था।

 2022 में भी रच चुका है साजिश

हालांकि उस समय नाबालिग होने के कारण वह कड़ी सजा से बच गया था। अब एक बार फिर उसका नाम गंभीर साजिश में सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें -  इलाज या मजाक ? दरोगा के टूटे पैर में कार्टून और पाइप बांधकर शिवहर सदर अस्पताल में किया ‘ट्रीटमेंट’

संबंधित सामग्री

Bihar News: कहीं मिला सिर तो कहीं धड़, 5 दिन बाद दो टुकड़ों में दफन मिली लाश

बिहार

Bihar News: कहीं मिला सिर तो कहीं धड़, 5 दिन बाद दो टुकड़ों में दफन मिली लाश

बगहा में 5 दिनों से गायब मुरारी यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर दफना दिए थे। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

सोनपुर पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर पर चला सरकार का डंडा, 16 लाख की बेनामी संपत्ति अब होगी जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार

सोनपुर पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर पर चला सरकार का डंडा, 16 लाख की बेनामी संपत्ति अब होगी जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

निगरानी कोर्ट पटना ने सोनपुर के पूर्व इंस्पेक्टर राजीव नयन कुमार सिंह की ₹16.44 लाख की अवैध संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है. भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार सरकार की यह एक और बड़ी कार्रवाई है.

जिस मां ने दिया जीवन...उसी ने चंद रुपयों के लिए अपनी बेटी का किया सौदा, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार

जिस मां ने दिया जीवन...उसी ने चंद रुपयों के लिए अपनी बेटी का किया सौदा, जानें क्या है पूरा मामला

मुजफ्फरपुर में पैसों के लिए मां ने अपनी ही बेटी को ऑर्केस्ट्रा में बेचने की कोशिश की। विरोध करने पर मासूम को चलती ऑटो से नीचे फेंका। भीड़ ने कलयुगी मां को दबोचा पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी।

कूरियर बॉय बनकर व्हाट्सएप हैक करने वाले गिरोह का खुलासा,  नवादा में 2 साइबर ठग गिरफ्तार

बिहार

कूरियर बॉय बनकर व्हाट्सएप हैक करने वाले गिरोह का खुलासा, नवादा में 2 साइबर ठग गिरफ्तार

नवादा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है। कूरियर सेवा के नाम पर और व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार। एसपी के निर्देश पर SIT ने वारिसलीगंज में की कार्रवाई, 5 मोबाइल बरामद। रहें सावधान।

Attack On Bihar Police: गया में पुलिस टीम पर पार्षद का हमला, गश्त पर निकले ASI का तोड़ा हाथ

बिहार

Attack On Bihar Police: गया में पुलिस टीम पर पार्षद का हमला, गश्त पर निकले ASI का तोड़ा हाथ

गया में खूनी झड़प गेवालबिगहा मोड़ पर गश्ती दल को घेरकर पार्षद और उसके साथियों ने पीटा। हमले में ASI का हाथ टूटा, आईसीयू में भर्ती। दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी वार्ड पार्षद की तलाश में छापेमारी।