चंदनकियारी से फरार प्रेमी युगल का सुराग नहीं, भोजूडीह तक मिला मोबाइल लोकेशन

चंदनकियारी से फरार प्रेमी युगल का सुराग नहीं, भोजूडीह तक मिला मोबाइल लोकेशन

चंदनकियारी से फरार प्रेमी युगल का सुराग नहीं भोजूडीह तक मिला मोबाइल लोकेशन

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क:
चंदनकियारी थाना क्षेत्र से फरार प्रेमी युगल का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले में युवती के पिता के लिखित बयान पर पुलिस ने पड़ोसी युवक राहुल रजवार के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज किया है. बताया गया कि पीड़िता बारहवीं कक्षा की छात्रा है. आरोपी युवक राहुल रजवार बेंगलुरु में मजदूरी करता है, जो सोमवार को घर लौटा था और बुधवार सुबह युवती को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन अब तक दोनों का पता नहीं चल सका है.

जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी ने अपना बाइक अपने पड़ोसी मित्र हर्षदयाल प्रमाणिक के घर पर रखा था, जिसका उपयोग युवती को भगाने में किया गया. साथ ही, भागने के बाद युवती ने ही आरोपी के मोबाइल से अपनी मां को फोन कर राहुल के साथ जाने की जानकारी दी और खोजबीन नहीं करने का आग्रह किया.पुलिस के अनुसार, मोबाइल का अंतिम लोकेशन भोजूडीह में मिला है. इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों ट्रेन के माध्यम से कोलकाता या बेंगलुरु भाग गए हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है.

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

क्राइम

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

बक्सर में एक युवक द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कथित साजिश रचने का मामला सामने आया है, जिसमें उसने CIA को ईमेल भेजकर करोड़ों की मांग की थी।

गोइलकेरा के डेरोवां के पास सैकड़ों गोवंशीय पशु बरामद, गोइलकेरा पुलिस ने की कार्रवाई

झारखंड

गोइलकेरा के डेरोवां के पास सैकड़ों गोवंशीय पशु बरामद, गोइलकेरा पुलिस ने की कार्रवाई

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर व एक स्टॉफ छोड़ सब नदारद, नगर पंचायत अध्यक्ष ने सिविल सर्जन लिखा पत्र

झारखंड

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर व एक स्टॉफ छोड़ सब नदारद, नगर पंचायत अध्यक्ष ने सिविल सर्जन लिखा पत्र

कोडरमा नगर पंचायत की हुई पहली बोर्ड बैठक, विकास योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा

झारखंड

कोडरमा नगर पंचायत की हुई पहली बोर्ड बैठक, विकास योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा

चंदवा: ख्रीस्त राजा विद्यालय में पुलिस का कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झारखंड

चंदवा: ख्रीस्त राजा विद्यालय में पुलिस का कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित