तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो भड़के बदमाश, शेरघाटी में 3 राउंड फायरिंग कर...

तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो भड़के बदमाश, शेरघाटी में 3 राउंड फायरिंग कर दो ग्रामीणों को किया घायल

शेरघाटी के झौर गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर विवाद हिंसक हो गया और बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी।

तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो भड़के बदमाश शेरघाटी में 3 राउंड फायरिंग कर दो ग्रामीणों को किया घायल

तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो भड़के बदमाश |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

राहुल कुमार / शेरघाटी -  शेरघाटी प्रखंड के चांपी पंचायत अंतर्गत झौर गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। मामूली विवाद अचानक हिंसक हो गया, जब एक युवक ने अपने साथियों को बुलाकर फायरिंग करवा दी।

हाइलाइट्स:

  • तेज रफ्तार बाइक चलाने से रोकने पर विवाद
  • 3 राउंड हवाई फायरिंग से मची अफरातफरी
  • बंदूक की बट से 2 ग्रामीण गंभीर घायल
  • पुलिस ने खोखा और बाइक बरामद की
  • आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

 लापरवाही से नाराज़ थे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, एक युवक पिछले दो-तीन दिनों से काले रंग की अपाची बाइक से गांव की संकरी गलियों में तेज रफ्तार और लहरिया कट मारते हुए घूम रहा था। इससे ग्रामीणों में आक्रोश था, क्योंकि गलियों में बच्चों की मौजूदगी से हादसे का खतरा बना हुआ था।

समझाने पर भड़का युवक, मारपीट शुरु

21 अप्रैल 2026 की देर रात प्रमोद प्रजापति, दीपक कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने युवक को समझाने की कोशिश की। लेकिन युवक उलझ गया और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

 साथियों को बुलाकर की फायरिंग

विवाद बढ़ने पर युवक ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। कुछ ही देर में तीन बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाश मौके पर पहुंचे और आते ही करीब तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

बंदूक की बट से हमला, दो घायल

फायरिंग के बाद बदमाशों ने बंदूक के बट से हमला कर दो ग्रामीणों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी, छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक खोखा और एक संदिग्ध बाइक बरामद की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष रूपा कुमारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गांव में दहशत, सुरक्षा की मांग

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें - सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट मीटिंग आज, मुख्य सचिवालय में तैयारियों के दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

गुफा में छिपा था तबाही का जखीरा, IED व हथियार बरामद कर सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश

क्राइम

गुफा में छिपा था तबाही का जखीरा, IED व हथियार बरामद कर सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश

पंचरुखिया क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने गुफा से IED और हथियार बरामद कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता: ₹10 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी अनिश उर्फ नन्हे गिरफ्तार

क्राइम

सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता: ₹10 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी अनिश उर्फ नन्हे गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अंबेडकर चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर सहरसा और मधेपुरा में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने टेंपो को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल

बिहार

तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने टेंपो को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल

इमामगंज के सुहैल सलैया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डीजे गाड़ी की टक्कर से टेंपो सवार युवक संदीप भारती की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे, तभी यह दर्दन

इंतजार, उम्मीद और फिर दर्दनाक सच… लापता बेटे का मां करती रही इंतजार , 2 साल बाद लाड़ले का नाले से  मिला कंकाल...

बिहार

इंतजार, उम्मीद और फिर दर्दनाक सच… लापता बेटे का मां करती रही इंतजार , 2 साल बाद लाड़ले का नाले से मिला कंकाल...

गोपालगंज में दो साल पहले लापता युवक चंदन कुमार की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नाले से नरकंकाल बरामद किया है।

लव मैरिज के 4 महीने बाद दहेज की मांग, नवविवाहिता को जहर देकर उतारा मौत के घाट

बिहार

लव मैरिज के 4 महीने बाद दहेज की मांग, नवविवाहिता को जहर देकर उतारा मौत के घाट

सुपौल में 4 महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता की दहेज के लिए जहर देकर हत्या का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक, अतिरिक्त 5 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने वारदात को अंजाम