विशेष गहन पुनरीक्षण

प्रदर्शनों से सुप्रीम कोर्ट का फैसला बेअसर! CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन से इनकार, SIR पर ECI व केंद्र से मांगा जवाब

अगर फैसले एकतरफा हुए तो सब रद्द कर देंगे, सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग को दो टूक

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
प्रदर्शनों से सुप्रीम कोर्ट का फैसला बेअसर! CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन से इनकार, SIR पर ECI व केंद्र से मांगा जवाब

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को बार-बार सुप्रीम कोर्ट पहुंच रहीं याचिकाओं को एक बार फिर झटका लगा है. चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद की खबरों के बाद देश भर में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग और इसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ताओं को फिर मायूस होना पड़ा है. याचिकाकर्ताओं की याचिका पर सुनवाई करते हुए सीईसी के निलंबन की मांग को खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मीडिया में चल रही खबरों के आधार पर कोर्ट फैसला नहीं दे सकती. लेकिन कोर्ट ने चुनाव आयोग से वर्तमान में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों को लेकर जवाब जरूर मांगा हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इस विषय पर केंद्र से भी जवाब मांगा है.

याचिका में कहा गया था कि सीईसी ज्ञानेश कुमार संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का एकतरफा प्रयोग कर रहे हैं. यहां तक की वह चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को भी नजर अंदाज कर रहे हैं.  मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़ी याचिका पर CJI सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची व वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई हुई. जिसमें पीठ ने साफ शब्दों में कहा कि वह मीडिया में चल रही खबरों के आधार पर फैसला नहीं सकता.

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त से क्या जवाब मांगा?

  • फैसले सामूहिक लिए गए या अकेले लिए गए?
  • Form-6 और वोटर लिस्ट में बदलाव कैसे हुआ?
  • SIR के दौरान 30 राज्यों में 13 करोड़ नाम हटाने का फैसला क्या सामूहिक था? 
  • ECINet और ERONet डेटाबेस में बदलाव किसकी मंजूरी से हुआ? 
  • सुप्रीम कोर्ट ने तथ्यों के साथ रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा.

यह भी पढ़ें: एक तरफ चल रहा है SIR का विरोध. दूसरी ओर 5 राज्यों में चल रही मॉक पोल की तैयारी, आखिर क्या करना चाहता है चुनाव आयोग

संबंधित सामग्री

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

दिल्ली दंगा के आरोप में बंद शरजील इमाम को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दिया है।  

PNR अंक बदले दिखें तो चौंकियेगा नहीं! अब नए नम्बरों से शुरू होगा PNR, रेलवे ने क्यों बदला 1986 से चला आ रहा सिस्टम?

PNR अंक बदले दिखें तो चौंकियेगा नहीं! अब नए नम्बरों से शुरू होगा PNR, रेलवे ने क्यों बदला 1986 से चला आ रहा सिस्टम?

2, 4, 6, 8 की जगह 1, 3, 5, 7 से शुरू होगा PNR, पायलट प्रोजेक्ट के तहत देश की 1230 ट्रेनों को चुना गया है.

रांची: शूटिंग क्लब में युवतियों का वीडियो बनाने के आरोप में ट्रेनर गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई VIDEO

रांची: शूटिंग क्लब में युवतियों का वीडियो बनाने के आरोप में ट्रेनर गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई VIDEO

. आरोपी के मोबाइल से कई वीडियो भी मिले थे. मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

रांची: जगन्नाथपुर तालाब में मिला किशोर का शव, कल सुबह से था लापता; हत्या की आशंका 

रांची: जगन्नाथपुर तालाब में मिला किशोर का शव, कल सुबह से था लापता; हत्या की आशंका 

परिजनों के मुताबिक, पत्थर से कूच-कूचकर हत्या करने के बाद शव तालाब में फेंका गया है.

धनबाद: अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर मोबाइल टावर के जनरेटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी 

धनबाद: अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर मोबाइल टावर के जनरेटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी 

धुआं देखकर अपार्टमेंट के लोग पांचवीं मंजिल स्थित छत पर पहुंचे. वहां जनरेटर में आग की लपटें देखकर लोग घबरा गए.