Samrat Chaudhary Oath: बिहार में पहली बार भाजपा का सीएम, आज शपथ लेंगे सम्राट

बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री होंगे। आज (बुधवार) 11 बजे दिन में वे लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

By : Rani Thakur
Samrat Chaudhary Oath: बिहार में पहली बार भाजपा का सीएम, आज शपथ लेंगे सम्राट

फाइल फोटो

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: एनडीए में सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण हो गया है। लगभग 20 साल तक शासन में रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। अब उनके उत्तराधिकारी पूर्व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले और राज्य के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को 11.00 बजे लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

दो उप मुख्यमंत्री लेंगे शपथ

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में जदयू से दो उप मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार जदयू खेमे से विजेंद्र यादव और विजय चौधरी उप-मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। ये दोनों जदयू के सीनियर नेता हैं और नीतीश कुमार के बेहद करीबी भी हैं।

सम्राट ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

पहले भाजपा और बाद में एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट ने मंगलवार की शाम राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को सरकार बनाने का लिखित दावा पेश किया। मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा,  केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी, पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं लोजपा (रा) के सांसद अरुण भारती भी उपस्थित रहे।

नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट की अंतिम बैठक

बता दें कि सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया मंगलवार 11 बजे दिन में शुरू हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट की अंतिम बैठक में शामिल होने के बाद अपने सरकारी निवास पर आए। वहां से 3.15 बजे लोकभवन गए और राज्यपाल को अपना त्याग पत्र सौंपकर आवास पर लौट आए। उनके साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह भी शामिल रहे।

 

 

संबंधित सामग्री

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

बसंत सोरेन तबीयत अधिक खराब होने के कारण रांची नहीं आ पाएंगे.

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूपी सोरेन के निधन पर दुःख जताया है.

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास में रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए लगातार मंत्री-विधायक और तमाम राजनीतिक चेहरे पहुंच रहे हैं.

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

रांची जिले में सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में हैं.

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के तहत दो वाहन चालकों पर फाइन लगाकर उनकी गाड़ियां जब्त की गईं.