वाहन जांच अभियान

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के तहत दो वाहन चालकों पर फाइन लगाकर उनकी गाड़ियां जब्त की गईं.

By : Dipali Kumari
चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
सड़क सुरक्षा को लेकर कल बुधवार देर रात को सरायकेला मोड़ के समीप जिला परिवहन कार्यालय और मुफस्सिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने किया. जांच के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्रंक एंड ड्राइव, वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई. 

नियमों का उल्लंघन करने वालों से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया. थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूद लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें, तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग से बचें और सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें.

कार्रवाई के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के तहत दो वाहन चालकों पर फाइन लगाकर उनकी गाड़ियां जब्त की गईं. थाना प्रभारी ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत ड्रंक एंड ड्राइव में 10,000 रुपये तक जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान है. पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: BREAKING: अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन

संबंधित सामग्री

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

रांची जिले में सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में हैं.

बदला रांची का मौसम! सुबह-सुबह घने कुहासे में ढंका शहर; थमी गाड़ियों की रफ्तार  

बदला रांची का मौसम! सुबह-सुबह घने कुहासे में ढंका शहर; थमी गाड़ियों की रफ्तार  

बदले मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला है. राजधानी तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है.

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

विमान को सुरक्षित रूप से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया .

BREAKING: अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन

BREAKING: अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन

वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर का आज गुरुवार सुबह निधन हो गया.

मां रूपी सोरेन के निधन के बाद फूट-फूटकर रोते नजर आए सीएम हेमंत सोरेन, आज नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

मां रूपी सोरेन के निधन के बाद फूट-फूटकर रोते नजर आए सीएम हेमंत सोरेन, आज नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

गुरुजी आवास से बेहद ही भावुक करने वाली कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें मां को खोने के बाद सीएम हेमंत सोरेन फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं.