पप्पू यादव ने ऐसा क्या कहा कि महिला आयोग ने भेज दिया नोटिस? जानिए पूरा विवाद

पप्पू यादव ने ऐसा क्या कहा कि महिला आयोग ने भेज दिया नोटिस? जानिए पूरा विवाद

महिलाओं पर कथित विवादित बयान के बाद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं, महिला आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।अब तीन दिनों के भीतर उनके जवाब पर तय होगा कि मामला और कितना आगे बढ़ेगा।

    पप्पू यादव ने ऐसा क्या कहा कि महिला आयोग ने भेज दिया नोटिस जानिए पूरा विवाद

पप्पू यादव ने ऐसा क्या कहा कि महिला आयोग ने भेज दिया नोटिस? |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना - बिहार राज्य महिला आयोग ने पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को महिलाओं पर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए तीन दिनों के भीतर स्पष्ट जवाब देने का निर्देश दिया है।

हाईलाइट्स :

  • पप्पू यादव को बिहार राज्य महिला आयोग का नोटिस
  • महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर कार्रवाई
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल
  • आयोग ने 3 दिन के अंदर मांगा स्पष्टीकरण
  • जवाब नहीं देने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी


क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं को लेकर कथित रूप से अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप है। वीडियो में कहा गया कि “राजनीति में काम कर रही महिलाएं किसी न किसी नेता के साथ बेड शेयर करके ही आगे आती हैं।” इस बयान को महिलाओं के आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा के खिलाफ बताया गया है।

आयोग ने जताई नाराज़गी

महिला आयोग ने पत्र जारी कर पूछा है कि इस तरह का “घृणित बयान” क्यों दिया गया। आयोग ने यह भी कहा कि ऐसे बयान से समाज में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है।आयोग ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के भीतर जवाब नहीं मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह सवाल भी उठाया गया है कि क्या इस बयान को लेकर लोकसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की जानी चाहिए।

महिला आयोग ने जताई नाराजगी । 

राजनीतिक हलकों में हलचल

इस नोटिस के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष और सामाजिक संगठनों ने भी इस बयान की कड़ी निंदा की है और कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि सांसद पप्पू यादव इस नोटिस पर क्या जवाब देते हैं और आगे यह मामला किस दिशा में जाता है।

इसे भी पढ़ें - हर दिन नीचे जा रहा पानी… क्या 25 साल बाद सूख जाएगा बिहार ? देखें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार