न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार में राजस्व और भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों की हड़ताल ने राज्य सरकार के लिए चुनौती खड़ी कर दी है. 1000 से अधिक सर्किल अधिकारी (CO) और राजस्व अधिकारी (RO) दूसरी बार हड़ताल पर चले गए है. राजस्व अधिकारियों ने यह हड़ताल राज्य सरकार के उप-मंडल स्तर पर नया कैडर बनाने के फैसले के विरोध में की है. करीब एक महीने पहले भी इसी मुद्दे को लेकर अधिकारी हड़ताल पर गए थे और उन्होंने मंत्री विजय सिन्हा का विरोध किया था.
उप मुख्यमंत्री और राजस्व भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा, “हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझा जाए. अगर हड़ताल खत्म नहीं होती, तो हम ब्लॉक विकास अधिकारियों (BDO) को अतिरिक्त कार्यभार सौंपेंगे और नए अधिकारियों की नियुक्ति करेंगे.” इस चेतावनी के बावजूद विभाग के 1000 से अधिक अधिकारी दोबारा हड़ताल पर चले गए, जिससे प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ने की संभावना है. राज्य सरकार और संबंधित विभाग इस हड़ताल को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है. अधिकारियों और सरकार के बीच किसी तरह का समाधान निकले या नहीं, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा.
यह भी पढ़े: झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव आज, 10 बजे से शुरू होगा मतदान