पटना मेट्रो ट्रायल रन सफल, कोचों पर दिखी गोलघर और महावीर मंदिर की झलक

पटना मेट्रो ट्रायल सफल

पटना मेट्रो ट्रायल रन सफल, कोचों पर दिखी गोलघर और महावीर मंदिर की झलक

पटना मेट्रो ट्रायल रन सफल कोचों पर दिखी गोलघर और महावीर मंदिर की झलक

पटना मेट्रो |

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बुधवार को पटना मेट्रो का डिपो में ट्रायल रन शुरू हुआ. पहले दिन का ट्रेल तो पूरी तरह से सफल रहा. इस दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि इस महीने के अंत तक में पटनानिवासी मेट्रो रेल की यात्रा कर सकेंगे. पटना मेट्रो के एमडी के साथ बुधवार को रेड लाइन स्टेशनों का निरिक्षण कर रहे थे. उन्होंने कहा कि एडमिन बिल्डिंग, ट्रैक के साथ पूरा सिस्टम बनकर तैयार है. रेलवे बोर्ड ने सुरक्षा मानक के हिसाब से जो जानकारियां दी हैं, उसकी जांचकर कर्मियों को पूरा किया जा रहा हैं. 

मेट्रो ट्रेन  में कुछ काम अभी भी बाकि है 
मेट्रो ट्रेन भी आकर खड़ी हैं. कुछ काम बचा हुआ है, जिसे 15 दिनों के अंदर ही पूरा करने का निर्देश निर्माण एजेंसी और पदाधिकारी को दिया गया है. उन्होंने जीरो माइल स्टेशन का निरिक्षण कर डिजाइन की समीक्षा की. डिपो में खड़ी मेट्रो ट्रेन का निरिक्षण किया और उसके संचालन एवं रखरखाव के बारे में जानकारी ली. इससे पूर्व में डिपो में मेट्रो रेल का ट्रायल रन शरू हुआ. पहे दिन का ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा. एक हफ्ताह तक डिपो के अंदर ट्रायल करने के बाद रोड लाइन के न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ के बीच मेट्रो का ट्रायल रन शुरू किया जाएगा. 

डिपो में 66 ट्रेनों के मेंटेनेंस की क्षमता 
मेट्रो रेल का डिपो के अंदर ही 800 मीटर में ट्रायल रन शुरू किया गया हैं. करीब 30.5 हेक्टेयर जमीन पर निर्माणाधीन डिपो के 19.2 हेकटेयर जमीन पर वर्कशॉप, मेट्रो ट्रैक और 11.3 हेक्टेयर पर व्यावसायिक केंद्र का निर्माण होना हैं. पटना मेट्रो का भविष्य में विस्तार करने की योजना के आधार पर डिपो का निर्माण किया गया हैं.  डिपो में 66 ट्रेनों के मेंटेनेंस  की क्षमता है. इस वजह से 3 किलोमीटर में मेट्रो ट्रैक बिछाया गया हैं. 


आईएसबीटी से भूतनाथ तक ही मेट्रो का ट्रायल होगा 
पहले और दुसरे कॉरिडोर में करीब 30 ट्रेनों का ही परिचालन होना है. रोड लाइन में आईएसबीटी से मलाही पकरी तक पांच स्टेशन शामिल हैं. शुरूआती दौर में आईएसबीटी से भूतनाथ तक ही मेट्रो का ट्रायल होने के बाद इन्हीं तीन स्टेशनों के बीच उद्घाटन भी होना हैं. डिपो में प्रशासनिक भवन, ऑक्जीलरी सब स्टेशन बिल्डिंग, ऑटो कोच वॉशिंग प्लांट, वर्कशॉप शेड, इंस्पेक्शन शेड के साथ अन्य का निर्माण होना हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather Update: बारिश से बेहाल झारखंड, रांची समेत 11 जिलों में अलर्ट, 5 सितंबर तक नहीं थमेगा बारिश

संबंधित सामग्री

विष्णुगढ़ में फर्जीवाड़े के आरोपी मजिदन खान के घर छापेमारी, भारी मात्रा में दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद

झारखंड

विष्णुगढ़ में फर्जीवाड़े के आरोपी मजिदन खान के घर छापेमारी, भारी मात्रा में दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद

बरही में रफ्तार का कहर, ट्रक-कार भिड़ंत में 5 की मौत

झारखंड

बरही में रफ्तार का कहर, ट्रक-कार भिड़ंत में 5 की मौत

बानो स्टेशन के करीब मालगाड़ी के वैगन से उठा धुआं, रेल प्रशासन में मची हलचल

झारखंड

बानो स्टेशन के करीब मालगाड़ी के वैगन से उठा धुआं, रेल प्रशासन में मची हलचल

गांडेय सीएचसी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, ए बी एच ए  कार्ड भी बने

झारखंड

गांडेय सीएचसी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, ए बी एच ए  कार्ड भी बने

मांडर के संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में फैशन शो और सोहराई पेंटिंग प्रतियोगिता का  किया गया आयोजन

झारखंड

मांडर के संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में फैशन शो और सोहराई पेंटिंग प्रतियोगिता का  किया गया आयोजन