CM सम्राट की चेतावनी को अपराधियों की चुनौती, घर में घुसकर मुस्लिम दंपति पर चाकू ...

CM सम्राट की चेतावनी को अपराधियों की चुनौती, घर में घुसकर मुस्लिम दंपति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, पति ने तोड़ा दम

पटना के लालबाग में सीएम सम्राट चौधरी की सख्ती के बावजूद अपराधियों ने घर में घुसकर नवाज आलम की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस और FSL की टीम मामले की जांच में जुटी है।

cm सम्राट की चेतावनी को अपराधियों की चुनौती घर में घुसकर मुस्लिम दंपति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला पति ने तोड़ा दम

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (अस्मित,पटना) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बार-बार अपराधियों को मिट्टी में मिला देने की चेतावनी और पुलिस के हाई-एक्शन मोड में होने के दावों के बावजूद राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम नजर आ रहे हैं। पुलिस की सघन गश्ती और सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों को ठेंगा दिखाते हुए बदमाशों ने पीरबहोर के लालबाग में एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसने पूरे शहर को दहला दिया है। सीएम के कड़े निर्देशों के बाद भी अपराधियों में कानून का खौफ खत्म होता दिख रहा है, जहाँ अब लोग अपने घरों के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं।

घर की तीसरी मंजिल पर घुसकर किया कत्लेआम

ताजा मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र के लालबाग का है, जहाँ सलीम नामक व्यक्ति के मकान में रहने वाले किराएदार नवाज आलम के घर में एक युवक सुबह-सुबह घुस गया। अपराधी ने तीसरी मंजिल पर जाकर नवाज आलम और उनकी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद अपराधी बड़े आराम से फरार हो गया, जबकि चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में पति ने तोड़ा दम, पत्नी की हालत नाजुक

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दंपति को तुरंत PMCH ले जाया गया। हालांकि, घाव इतने गहरे थे कि नवाज आलम की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी अभी भी अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस गश्ती और सुरक्षा दावों पर उठे सवाल

यह घटना पटना के सबसे भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में से एक में हुई है। सुबह 6:30 से 7:00 बजे के बीच जब पुलिस की गश्ती सबसे ज्यादा सक्रिय होने का दावा किया जाता है, उसी वक्त एक अकेला हमलावर घर में घुसकर हत्या कर निकल जाता है। स्थानीय लोगों का गुस्सा इस बात पर है कि अगर राजधानी के मुख्य इलाकों में ही अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं, तो आम जनता खुद को सुरक्षित कैसे समझे?

संबंधित सामग्री

बख्तियारपुर-नवादा फोरलेन में दरार से बढ़ी परेशानी, उद्घाटन के एक साल बाद फोरलेन बना टू लेन

बिहार

बख्तियारपुर-नवादा फोरलेन में दरार से बढ़ी परेशानी, उद्घाटन के एक साल बाद फोरलेन बना टू लेन

बख्तियारपुर-नवादा फोरलेन में दरार आने की वजह से यह सड़क अब टू लेन हो चुकी है। जिस कारण लोगों को यातायात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सीएम सम्राट चौधरी का अपराधियों को अल्टीमेटम: पुलिस को चुनौती दी तो 48 घंटे में होगी कार्रवाई

राजनीति

सीएम सम्राट चौधरी का अपराधियों को अल्टीमेटम: पुलिस को चुनौती दी तो 48 घंटे में होगी कार्रवाई

सम्राट चौधरी ने पुलिस कल्याण कार्यक्रम में अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस को चुनौती देने वालों पर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई होगी।

Bihar News:  मानसून और बाढ़ को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, सीएम सम्राट ने बुलाई जरूरी बैठक

बिहार

Bihar News: मानसून और बाढ़ को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, सीएम सम्राट ने बुलाई जरूरी बैठक

मानसून और संभावित बाढ़ को लेकर बिहार सरकार पहले से ही अलर्ट मोड पर है। यानी सरकार समय रहते इससे निपटने की तमाम व्यवस्था करने में जुटी है।

Bihar Crime: बिहार में पहले हसुए से पत्नी का गला काटा, फिर लाश के पास ही बैठा रहा आरोपी

बिहार

Bihar Crime: बिहार में पहले हसुए से पत्नी का गला काटा, फिर लाश के पास ही बैठा रहा आरोपी

जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के कहरडीह गांव स्थित महादलित टोला में बुधवार को अवैध संबंध के शक में एक पति ने पत्नी की हसुआ से गला काटकर हत्या कर दी।

बिहार में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़ी कीमत

बिहार

बिहार में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़ी कीमत

सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। पांच दिनों में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है।