अवैध कफ सिरप के कारोबार मामले में जेल में बंद आरोपी लिच्छू महतो को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

अवैध कफ सिरप के कारोबार मामले में जेल में बंद आरोपी लिच्छू महतो को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

अवैध कफ सिरप के कारोबार मामले में जेल में बंद आरोपी लिच्छू महतो को राहत नहीं जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अवैध कफ सिरप के कारोबार मामले में जेल में बंद आरोपी लिच्छू महतो को राहत नहीं मिली है. न्यायायुक्त सह एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज की. आरोपी 24 नवंबर 2025 से जेल में बंद है. मामला बरियातू थाना कांड संख्या 282/2025 से जुड़ा है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जनता फ़ास्ट फूड में छापेमारी की थी. जहां से आरोपी और उसके सहयोगी के पास से 100 एमएल के 20 बोतल विनसेरेक्स कफ सिरप बरामद किए थे. बचाव पक्ष ने अदालत में दावा किया कि आरोपी का दुकान से कोई संबंध नहीं है और बरामद कफ सिरप प्रतिबंधित दवा नहीं है. वहीं अभियोजन ने कहा कि आरोपी अवैध बिक्री में शामिल था. कोर्ट  ने कहा कि केस डायरी और जब्ती सूची से प्रथमदृष्टया आरोपी की संलिप्तता स्पष्ट होती है. साथ ही पहले भी लिच्छू महतो की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है और कोई नया आधार प्रस्तुत नहीं किया गया. इसी आधार पर कोर्ट  ने जमानत देने से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें- 10 जून से झारखंड में बालू उठाव पर लगेगा ब्रेक, 15 अक्टूबर तक निर्माण कार्यों पर संकट के आसार

संबंधित सामग्री

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

झारखंड

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

झारखंड

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

झारखंड

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

झारखंड

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह