न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में पीडीएस चावल की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है. शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चावल जब्त किया है. मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर 100 से अधिक चावल की बोरियां बरामद कीं. बताया जा रहा है कि जनवितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों तक पहुंचने वाला यह चावल खुले बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी. प्रशासन फिलहाल मामले की जांच में जुटा है और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.
यह भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक