पटना में फिर गरजीं बंदूकें, बीच सड़क पर युवक को घेरकर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पटना के फतुहा फोरलेन पर जमीन विवाद में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को घेरकर सरेराह गोलियां बरसाईं। घायल गंभीर हालत में PMCH रेफर, पीड़ित ने संतोष राम नामक हमलावर का नाम बताया।

By : Anshuman Parashar
पटना में फिर गरजीं बंदूकें, बीच सड़क पर युवक को घेरकर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। फतुहा थाना क्षेत्र के सुपनचक फोरलेन पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने बीच सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक को लहूलुहान कर दिया। सरेआम हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और राहगीरों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।पीड़ित की पहचान नालंदा जिले के इस्लामपुर निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है।

दोस्त के घर जाने के दौरान हुआ हमला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विकास कुमार अपने घर इस्लामपुर से बाइक द्वारा भीखूआ में रहने वाले अपने दोस्त बबलू के घर जा रहा था। जैसे ही वह सुपनचक फोरलेन के पास पहुंचा, तभी एक ही बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश अपराधियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

नाजुक हालत में PMCH रेफर, पीड़ित ने बताया हमलावर का नाम

गोली लगने के बाद विकास वहीं सड़क पर गिरकर तड़पने लगा।

  • घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल विकास को फतुहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया।

  • डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर कर दिया है।

  • अस्पताल में होश में आने के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस को दिए बयान में गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी का नाम संतोष राम बताया है।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।