पटना डीएम ने लगाई जनता दरबार, सुनी आम लोगों की फ़रियाद

पटना डीएम ने लगाई जनता दरबार, सुनी आम लोगों की फ़रियाद

पटना डीएम ने लगाई जनता दरबार सुनी आम लोगों की फ़रियाद

न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क:
पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा समाहरणालय में आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए 51 (एकावन) लोगों से मुलाकात की तथा उनके मामलों को विस्तार से सुना. आगंतुकों द्वारा दिए गए आवेदन पत्र के आलोक में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए मामलों को विधिवत निष्पादित करने का निदेश दिया. जिलाधिकारी द्वारा अनेक मामलों में संबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर ऑन-स्पॉट समाधान किया गया.

जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ (Ease of living) के तहत नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम कर उनके जीवन को और आसान बनाने के लिए पटना जिलांतर्गत विभिन्न कार्यालयों में पदाधिकारियों द्वारा आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस (सोमवार एवं शुक्रवार) को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से उनके निर्धारित कार्य-स्थल/कार्यालय कक्ष में निर्धारित अवधि में मिल रहे हैं. 

अधिकारियों को दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. आम जनता द्वारा मुख्यतः राजस्व, कृषि, पुलिस, ग्रामीण विकास, भूमि अर्जन, निबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि से संबंधित विषयों पर आवेदन दिया गया है. सभी मामलों में विधिवत तरीके से त्वरित समाधान की कार्रवाई की गई है. लोगों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है.

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को निदेश दिया गया है कि समस्याओं का केवल निष्पादन पर्याप्त नहीं है. आम जनता की संतुष्टि सर्वोपरि है. जो भी आवेदन प्राप्त हुआ है उसमें दिए गए मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए जनता की शिकायतों का शत-प्रतिशत निवारण करें. आवेदक रणविजय प्रसाद, नौबतपुर, पटना द्वारा अतिक्रमण के संबंध में परिवाद पत्र दिया गया. जिलाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी, नौबतपुर को नियमानुसार विधिवत कार्रवाई करते हुए मामले को शीघ्र निष्पादित करने का निदेश दिया गया.

आवेदिका शालिनी कुमारी, बिहटा, पटना द्वारा जमाबंदी में छेड़छाड़ और गलत तरीके से दाखिल-खारिज करने के विरूद्ध आपत्ति के बारे में आवेदन समर्पित किया गया. जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी, बिहटा को त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवाद को विधिवत रूप से शीघ्र निष्पादित करने का निदेश दिया गया.

दीघा से आए एक आवेदक ने अपनी बच्ची को एक व्यक्ति द्वारा जबरन बंधक बनाकर रखने के संबंध में परिवाद पत्र दिया. जिलाधिकारी द्वारा सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई को त्वरित गति से विधिवत कार्रवाई करते हुए आवेदक को नियमानुसार सहायता प्रदान करने एवं मामले को शीघ्र निष्पादित करने का निदेश दिया गया.

आवेदिका लक्ष्मी देवी, मनेर, पटना ने भूमि का मुआवजा भुगतान करने के संबंध में आवेदन पत्र दिया. जिलाधिकारी द्वारा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पटना को नियमानुसार त्वरित गति से कार्रवाई कर परिवाद का विधिवत निवारण करने का निदेश दिया गया. आवेदिका सविता देवी, फुलवारीशरीफ, पटना द्वारा नल-जल अनुरक्षक की राशि के भुगतान के बारे में आवेदन समर्पित किया गया. जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पटना को त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवाद को विधिवत रूप से शीघ्र निष्पादित करने का निदेश दिया गया.

जिलाधिकारी ने कहा कि आगंतुकों ने अपनी समस्याओं के साथ-साथ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया है. जिला प्रशासन द्वारा इन सब सुझावों पर जनहित में विचार किया जा रहा है एवं आवश्यक निर्णय लिया जाएगा. वहीं अपनी बातो को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आदेशों एवं उद्देश्यों के अनुरूप जिला प्रशासन, पटना द्वारा पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है. आम जनता को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है.

यह भी पढ़ें: CM सम्राट चौधरी ने की राज्यपाल से मुलाकात, नीतीश कुमार की परंपरा को बढ़ाया आगे

संबंधित सामग्री

जगन्नाथ मंदिर में हुए बिरसा मुंडा हत्याकांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

जगन्नाथ मंदिर में हुए बिरसा मुंडा हत्याकांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार

चैनपुर में अवैध गर्भपात का भंडाफोड़: लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर जड़ा ताला, आज मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा सील

झारखंड

चैनपुर में अवैध गर्भपात का भंडाफोड़: लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर जड़ा ताला, आज मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा सील

ब्रेन मलेरिया से ग्रसित 12 वर्षीय बालक गंभीर, राउरकेला किया गया रेफर

झारखंड

ब्रेन मलेरिया से ग्रसित 12 वर्षीय बालक गंभीर, राउरकेला किया गया रेफर

प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में जेनरेटर में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू, टला बड़ा हादसा 

झारखंड

प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में जेनरेटर में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू, टला बड़ा हादसा 

दोपहर 3:30 बजे की घटना से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

बरंगा को मिला उत्कृष्ट पंचायत का अवॉर्ड, जानें कैसे

झारखंड

बरंगा को मिला उत्कृष्ट पंचायत का अवॉर्ड, जानें कैसे