अब तक 40, जानिए क्या है पूरा मामला

अब तक 40, जानिए क्या है पूरा मामला

रोहतास में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। 2026 में अब तक 40 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई

अब तक 40 जानिए क्या है पूरा मामला

अब तक 40, जानिए क्या है पूरा मामला |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

हाईलाइट्स - 

  • भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई
  • रोहतास के प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी गिरफ्तार
  • जनार्दन कुमार 10 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • धान अधिप्राप्ति में पैक्स का भौतिक सत्यापन के लिए लिया था रिश्वत

पटना। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम  ने एक बार फिर जाल बिछाकर सरकारी बाबू बनकर बैठे घूसखोर को रंगे हाथों धर दबोचा है। दरअसल यह मामला रोहतास जिले का है। वहां प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने पैक्स के जरिए धन अधिप्राप्ति के सत्यापन के लिए पीड़ित पक्ष से रिश्वत की मांग की जा रही थी। जब पीड़ित ने कहा कि उन्होंने सभी नियमों के अनुसार ही कार्य किया है तो फिर रिश्वत की मांग क्यों की जा रही है तब घूसखोर पदाधिकारी ने उसका काम न करने की धमकी देने के साथ मजा चखाने की भी बात कही थी।

पीड़ित ने की निगरानी विभाग से शिकायत

दरअसल पीड़ित प्रशांत कुमार ने पदाधिकारी की बात सुन निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से शिकायत की। जिसमें पीड़ित प्रशांत ने लिखा कि रोहतास जिले का प्रखंड सहकारिता प्रसाद पदाधिकारी के द्वारा ध्यान अधिक प्रति में फैक्स का भौतिक सत्यापन करने के लिए 10,000 रिश्वत की मांग की जा रही है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा शिकायत मिलने के बाद जांच की गई। जांचोपरांत निगरानी की टीम ने यह पाया कि शिकायत सही है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बनाया धावा दल

प्रशांत कुमार की शिकायत को सही पाए जाने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने निगरानी डीएसपी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया। धावा दल द्वारा कार्रवाई के तहत रोहतास के राजपुर प्रखंड सहकारिता प्रसाद पदाधिकारी जनार्दन कुमार को रंगे हाथ धरने के लिए जाल बिछाया गया। बताया गया कि जब निगरानी की टीम जनार्दन कुमार के कार्यालय पहुंची तो वह वहां नहीं थे। इसके बाद पीड़ित प्रशांत से उन्हें फोन करवाया गया और रिश्वत देने की बात कही गई। कब प्रखंड सहकारिता प्रसाद पदाधिकारी जनार्दन कुमार ने उसे रोहतास जिले के ही न्यू रॉयल हॉस्पिटल के निकट सड़क पर ही आकर रिश्वत देने की बात कही। इसके बाद निगरानी अन्वेषण की टीम ने जन्मदिन कुमार को सड़क के किनारे से ही गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम ने पूछताछ के बाद जनार्दन कुमार को निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा और उसके बाकी के अकाउंट को खगंलने के साथ घर की भी तलाशी ली जाएगी।

अब तक 40

आपको बता दें कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। इस साल यानी 2026 में अब तक कुल 49 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। जिसमें जनार्दन कुमार की गिरफ्तारी यानी ट्रैप संबंधी 44वां कांड है। 
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा कांड दर्ज कर अभी तक कुल 40 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके पास से रिश्वत की कुल  13,01,000/- (तरह लाख एक हजार) रूपये भी बरामद किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें -  क्या शेरघाटी नगर परिषद चोरों के हाथ में है? टेंडर से योजनाओं तक करोड़ों के घोटालों का लगा आरोप

संबंधित सामग्री

गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हमला, फायरिंग में एक की मौत, पांच अपराधी गिरफ्तार

क्राइम

गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हमला, फायरिंग में एक की मौत, पांच अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचा दिया। बाइक सवार करीब पांच अपराधी भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत लाला छापर बाजार स्थित दीपक ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर लूट की बड़ी वारदात

मोतिहारी में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला

बिहार

मोतिहारी में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला

मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें मारपीट और पथराव हुआ।घटना के बाद FIR दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं।

क्या शेरघाटी नगर परिषद चोरों के हाथ में है? टेंडर से योजनाओं तक करोड़ों के घोटालों का लगा आरोप

बिहार

क्या शेरघाटी नगर परिषद चोरों के हाथ में है? टेंडर से योजनाओं तक करोड़ों के घोटालों का लगा आरोप

शेरघाटी नगर परिषद में करोड़ों के घोटाले के आरोप से हड़कंप मचा है। टेंडर और विकास योजनाओं में अनियमितता के आरोपों पर उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है।

क्या शेरघाटी नगर परिषद चोरों के हाथ में है? टेंडर से योजनाओं तक करोड़ों के घोटालों का लगा आरोप

राजनीति

क्या शेरघाटी नगर परिषद चोरों के हाथ में है? टेंडर से योजनाओं तक करोड़ों के घोटालों का लगा आरोप

शेरघाटी नगर परिषद में करोड़ों के घोटाले के आरोप से हड़कंप मचा है। टेंडर और विकास योजनाओं में अनियमितता के आरोपों पर उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है।

विश्वास मत जीतते ही बीजेपी दफ्तर में जश्न, पटना मुख्यालय में आतिशबाजी और मिठाई वितरण

राजनीति

विश्वास मत जीतते ही बीजेपी दफ्तर में जश्न, पटना मुख्यालय में आतिशबाजी और मिठाई वितरण

विश्वास मत हासिल करने के बाद पटना भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। नेताओं ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताते हुए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।