पटना के पॉश इलाके में दिनदहाड़े सनसनीखेज चोरी, सीनियर मैनेजर के बंद फ्लैट से उड़ाए लाखों

पटना के रूपसपुर स्थित हरि कुंज अपार्टमेंट में सीनियर मैनेजर के बंद फ्लैट का ताला तोड़ चोरों ने ₹1 लाख कैश और ₹5 लाख के जेवर उड़ाए. वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी.

By : Anshuman Parashar
पटना के पॉश इलाके में दिनदहाड़े सनसनीखेज चोरी, सीनियर मैनेजर के बंद फ्लैट से उड़ाए लाखों

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: पटना के रूपसपुर थाना इलाके से दिनदहाड़े चोरी की एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है. बेखौफ बदमाशों ने विश्वेश्वरैया नगर स्थित 'हरि कुंज अपार्टमेंट' को निशाना बनाया. यहां के फ्लैट नंबर 102 में रहने वाले एक प्राइवेट कंपनी के सीनियर मैनेजर एसी सिंह के बंद घर का ताला चटकाकर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी पार कर दी. इस हाई-प्रोफाइल चोरी की पूरी वारदात अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीन संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं. पीड़ित ने इस मामले में रूपसपुर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

ऑफिस गए थे मैनेजर, पत्नी बच्चों संग गई थीं मायके

मैनेजर एसी सिंह की पत्नी पल्लवी कुमारी ने बताया कि वह पिछले एक हफ्ते से बच्चों के साथ अपने मायके लखीसराय गई हुई हैं. घर पर उनके पति अकेले थे, जो मंगलवार सुबह करीब 10 बजे फ्लैट का ताला बंद कर अपनी ड्यूटी पर चले गए थे. इसी बीच दोपहर में अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके फ्लैट का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है. सूचना मिलते ही जब मैनेजर घर पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए. अलमारियों के लॉकर टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था. चोर लॉकर में रखे ₹1 लाख कैश और करीब ₹5 लाख कीमत के आभूषण लेकर रफूचक्कर हो चुके थे.

पहले की रेकी, फिर तसल्ली से की हाथसफाई

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया. तीन संदिग्ध युवक काफी देर तक अपार्टमेंट और आसपास के इलाके की रेकी करते रहे. जब उन्हें यकीन हो गया कि फ्लैट में कोई नहीं है और आसपास भी सन्नाटा है, तो वे सीधे टारगेट फ्लोर पर पहुंचे. बदमाशों ने कटर या मास्टर चाबी से ताला तोड़ा और फिर एक-एक कर फ्लैट के अंदर दाखिल हुए. चोरों ने बेहद कम समय में पूरी अलमारी खंगाल डाली और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए.

फुटेज के जरिए सुराग तलाशने में जुटी रूपसपुर पुलिस

वारदात की जानकारी मिलते ही रूपसपुर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है. रूपसपुर थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है. कैमरों में दिख रहे चोरों की पहचान के लिए तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी गई संपत्ति बरामद कर ली जाएगी.

संबंधित सामग्री

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नवल किशोर यादव का बड़ा दावा, कहा- बाकी की...

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नवल किशोर यादव का बड़ा दावा, कहा- बाकी की...

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार नवल किशोर यादव ने नामांकन से पहले बड़ा बयान दिया।

पटना स्नातक सीट पर सियासी हलचल तेज, नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

पटना स्नातक सीट पर सियासी हलचल तेज, नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नीरज कुमार ने सोशल मीडिया x पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। 

पटना में कार से मिला व्यक्ति क शव, कनपटी के पीछे लगी गोली

पटना में कार से मिला व्यक्ति क शव, कनपटी के पीछे लगी गोली

पटना के राजीव नगर इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कार में झारखंड के CCL के रिटायर्ड जनरल मैनेजर (GM) का शव बरामद हुआ। 

शिक्षा सेवकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर धरना जारी

शिक्षा सेवकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर धरना जारी

शिक्षा सेवकों ने नियमावली में संशोधन कर शिक्षक का दर्जा और वेतनमान देने की मांग की है।