न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: एनडीए गठबंधन की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी कैबिनेट की पहली बैठक करने जा रहे हैं. यह बैठक कई महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए अहम मानी जा रही हैं. सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई प्रमुख एजेंडों पर चर्चा होगी और कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. इसके साथ ही विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा होने की संभावना जताई जा रही हैं. इधर, नीतीश कैनेट के कई मंत्री आज शपथ लेंगे.
यह भी पढ़े: अनजाने में कार से हुई जानवर की मौत? प्रेमानंद महाराज ने बताए पाप से मुक्ति पाने के उपाय