नवादा: जन्मदिन मनाने आए युवक की लोगों के सामने पीट-पीटकर और चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

By : News11 Bharat
नवादा: जन्मदिन मनाने आए युवक की लोगों के सामने पीट-पीटकर और चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

रंजन सिन्हा/न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: नवादा नगर थाना क्षेत्र के गोनावां स्थित मजार के पास एक युवक की पीट-पीटकर और चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रामनगर मोहल्ले के 26 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ़ विपुल सिंह के रूप में की गई है.

जानकारी के मुताबिक, प्रशांत कुमार पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने और अपना जन्मदिन मनाने नवादा आया था. उसके दोस्त रोशन कुमार ने बताया कि मजार के पास अपराधियों ने प्रशांत को अचानक घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी.

इस निर्मम हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना इतनी भयावह थी कि स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानें खुली छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए. सूचना मिलते ही एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने सूचनाओं के आधार पर लगभग आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी की, लेकिन कोई अपराधी पकड़ में नहीं आया. हत्या के बाद सभी अपराधी इलाके से फरार हो गए.

मृतक प्रशांत अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था. उसके पिता जयपुर में निजी काम करते हैं. इस हादसे के बाद घर में उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के मुताबिक प्रशांत रविवार को वापस पटना लौटने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसकी दर्दनाक हत्या कर दी गई.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.

पुलिस को गुप्त रूप से कुछ संदिग्ध अपराधियों के नाम मिले हैं, जिनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ आरोपी सिर्फ एक हफ्ते पहले ही जेल से बाहर आए थे, और उनके घरों पर भी पुलिस ने तलाशी ली है. जेल से निकलने के बाद इन अपराधियों का आतंक फिर से बढ़ गया है, जिसका नतीजा इस निर्मम हत्या के रूप में सामने आया.

घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी हुलास कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि युवक की हत्या चाकू मारकर की गई है और हत्या की वजहों की जांच की जा रही है. आरोपियों की तलाश में पुलिस कई स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर के उजियारपुर के बेलारी गांव में पंचायत के दौरान मुखिया पर जानलेवा हमला

संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.