STF-पुलिस एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली दयानंद मालाकार ढेर, SP मनीष ने की पुष्टि

STF-पुलिस एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली दयानंद मालाकार ढेर, SP मनीष ने की पुष्टि

stf-पुलिस एनकाउंटर 50 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली दयानंद मालाकार ढेर sp मनीष ने की पुष्टि

संजय कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बेगूसराय जिले में एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर इलाके में हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी और मोस्ट वांटेड नक्सली दयानंद मालाकार पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है.

पुलिस अधीक्षक मनीष ने एनकाउंटर की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने नोनपुर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इसी दौरान नक्सलियों की ओर से पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई. एसपी मनीष के अनुसार, पुलिस ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन करते हुए जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान नक्सली दयानंद मालाकार को गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

कई संगीन मामलों में था वांटेड
मृतक की पहचान योगेंद्र मालाकार के 45 वर्षीय पुत्र दयानंद मालाकार के रूप में हुई है. एसपी ने बताया कि दयानंद मालाकार नक्सली गतिविधियों और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में वांटेड था. लंबे समय से वह सुरक्षा एजेंसियों की हिट लिस्ट में शामिल था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

मौके से हथियार बरामद, सघन तलाशी अभियान जारी
एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की सूचना है. किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी की आशंका को लेकर इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक मनीष कर रहे है. मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
एसटीएफ-पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली दयानंद मालाकार का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया है. अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. पुलिस निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वरीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है और इससे जिले में नक्सली गतिविधियों पर बड़ा प्रहार हुआ है.

यह भी पढ़े: सिगरेट के शौकीनों के लिए बड़ी खबर! 1 फरवरी से इतनी हो जाएगी महंगी

संबंधित सामग्री

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

बिजनेस

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार  फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

क्राइम

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

पटना पुलिस ने ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी घायल हो गया, जबकि बाकी आरोपियों ....

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

झारखंड

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

झारखंड

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

श्रेया पांडेय 99.48 परसेंटाइल और प्रणय प्रत्यूष ने 99.15 परसेंटाइल किया हासिल