न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: MLC चुनाव को लेकर बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जेडीयू MLC नीरज कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि यह ललन सिंह का भी विरोध किए थे। हम लड़े मेरा विरोध किया। मेरी गलती क्या है? हम मीटिंग में जाकर बोले थे लेकिन हमको कुछ नहीं बताया।
मेरे वोट से मुख्यमंत्री बनता है, ललन बाबू के वोट से प्रधानमंत्री बनता है। इसके वोट से क्या बनेगा पार्टी का सिंबल भी मिलता है।
अनंत सिंह ने कहा कि यह पार्टी का इलेक्शन नहीं है। मेरे चुनाव के समय कितना विरोध किया था आप सभी लोग इसका वीडियो देख लीजिए। उन्होंने कहा कि हम JDU का विरोध नहीं, बस नीरज का विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि AK 47 रख कर घर में हमको फंसाया। साथ ही उन्होंने नीरज कुमार के नार्को टेस्ट करवाने की मांग कर दी।
मेरे पास जितना दिमाग है, नीरज कुमार को हारने में हम उस दिमाग को लगाएंगे। नीरज कुमार की हार निश्चित है, उनकी जमानत जप्त होगी।