मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कई अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद एक गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
मुफस्सिल थाना पुलिस ने रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर मनियारचक में अवैध हथियार निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की. थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में अनिल मंडल के घर पर हुई छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. मौके से भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार और हथियार निर्माण के उपकरण बरामद किए गए. पुलिस ने अनिल मंडल पिता– फूलो मंडल को हथियार बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 19 पीस अर्द्धनिर्मित बैरल, 10 पीस अर्द्धनिर्मित बट, 19 पीस स्प्रिंग प्लेट, 18 पीस ट्रिगर, 19 पीस चैम्बर प्लेट सहित कई उपकरण बरामद हुए. थानाध्यक्ष ने बताया कि अनिल मंडल अर्द्धनिर्मित हथियारों को फिनिशिंग टच देकर हथियार तस्करों तक पहुंचाने का काम करता था. वह अर्द्धनिर्मित पार्ट्स कहां से लाता था और तैयार हथियार किन लोगों को सप्लाई करता था इसकी जांच जारी हैं. पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया हैं.

यह भी पढ़े: गुजरात में लूट-हत्या कर वैशाली लौटे बदमाशों पर STF की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ दबोचे गए
 
संबंधित सामग्री

धुर्वा थाना क्षेत्र में सुसाइड मामले में SSP राकेश रंजन की कार्रवाई, आईओ लालमोहन पाण्डेय निलंबित 

झारखंड

धुर्वा थाना क्षेत्र में सुसाइड मामले में SSP राकेश रंजन की कार्रवाई, आईओ लालमोहन पाण्डेय निलंबित 

अपर बाजार की जल-जमाव समस्या पर FJCCI की पहल, डिप्टी मेयर से की मुलाकात 

झारखंड

अपर बाजार की जल-जमाव समस्या पर FJCCI की पहल, डिप्टी मेयर से की मुलाकात 

टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से हो रही पीड़ा - दर्द से मुक्ति के लिए किसानों ने डीएम को सामुहिक ज्ञापन सौंपकर मांगा ईच्छा मृत

झारखंड

टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से हो रही पीड़ा - दर्द से मुक्ति के लिए किसानों ने डीएम को सामुहिक ज्ञापन सौंपकर मांगा ईच्छा मृत

 रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर माकपा ने की पदयात्रा, चिलचिलाती धूप में 4 किलोमीटर तय किया पदयात्रा 

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आया कोर्ट का फैसला, 5 आरोपी साक्ष्य के आभाव में बरी

झारखंड

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आया कोर्ट का फैसला, 5 आरोपी साक्ष्य के आभाव में बरी

हजारीबाग खास महल भूमि विवाद: अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे सदर सीओ और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच तीखी नोक-झोंक

झारखंड

हजारीबाग खास महल भूमि विवाद: अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे सदर सीओ और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच तीखी नोक-झोंक