अपराध

बिहार में प्रार्थना से लौट रहे व्यक्ति की हत्या, बदमाशों ने मारी तीन गोलियां 

डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी महादेव स्थान बगीचा के पास ईसा मसीह की प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र शंकर मांझी (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

By : Rani Thakur
बिहार में प्रार्थना से लौट रहे व्यक्ति की हत्या, बदमाशों ने मारी तीन गोलियां 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अभिषेक राज/गया जी:
डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी महादेव स्थान बगीचा के पास रविवार रात करीब 9 बजे ईसा मसीह की प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र शंकर मांझी (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय शंकर अपनी पत्नी कविता देवी के साथ जनता कॉलोनी से प्रार्थना कर घर लौट रहे थे। पत्नी से करीब 10 कदम आगे चल रहे शंकर पर घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग कर दी।

परिजनों के अनुसार, शंकर को तीन गोलियां लगीं। दो गोली पेट और एक माथे में लगी, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पत्नी कविता देवी ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान रघु के रूप में की है। परिजनों ने रघु के अलावा बंटी, खोड़ा और सुनीता देवी समेत अन्य लोगों पर भी हत्या का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिनव कुमार, डीएसपी धर्मेंद्र भारती और डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सिटी एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

संबंधित सामग्री

धुर्वा बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का जोरदार प्रदर्शन, प्रोजेक्ट भवन से पहले रोका गया; बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात  

धुर्वा बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का जोरदार प्रदर्शन, प्रोजेक्ट भवन से पहले रोका गया; बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात  

रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और स्थानीय लोग शामिल हुए हैं. प्रदर्शन को देखते हुए प्रोजेक्ट भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गयी है.

CM हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज 

CM हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज 

शिकायतकर्ता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई की मांग की है.

कटिहार में दिनदहाड़े फायरिंग, अधिवक्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार के बाद सिर में मारी गोली

कटिहार में दिनदहाड़े फायरिंग, अधिवक्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार के बाद सिर में मारी गोली

कटिहार में सोमवार की सुबह अपराधियों ने अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

पलामू: कंबल वाले बाबा कर रहे चमत्कारी इलाज! आरोग्य शिविर पर उठे सवाल, उपचार के दावों और दवाओं की जांच की मांग

पलामू: कंबल वाले बाबा कर रहे चमत्कारी इलाज! आरोग्य शिविर पर उठे सवाल, उपचार के दावों और दवाओं की जांच की मांग

डायबिटीज, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, लकवा तथा सुनने-बोलने में असमर्थता जैसी गंभीर बीमारियों को केवल कंबल ओढ़ाकर ठीक करने के दावों के वैज्ञानिक प्रमाण सार्वजनिक किए जाने की मांग उठी है.

अनंत-नीरज विवाद में नीतीश की एंट्री! अचानक ललन सिंह से मिले CM, 20 मिनट हुई बातचीत

अनंत-नीरज विवाद में नीतीश की एंट्री! अचानक ललन सिंह से मिले CM, 20 मिनट हुई बातचीत

बिहार एमएलसी चुनाव के बीच अनंत सिंह और नीरज कुमार में जारी विवाद के बीच नीतीश कुमार ने ललन सिंह से सोमवार मुलाकात की।