राजनीतिक विवाद

अनंत-नीरज विवाद में नीतीश की एंट्री! अचानक ललन सिंह से मिले CM, 20 मिनट हुई बातचीत

बिहार एमएलसी चुनाव के बीच अनंत सिंह और नीरज कुमार में जारी विवाद के बीच नीतीश कुमार ने ललन सिंह से सोमवार मुलाकात की। 

By : Rani Thakur
अनंत-नीरज विवाद में नीतीश की एंट्री! अचानक ललन सिंह से मिले CM, 20 मिनट हुई बातचीत

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विजय शेखर सिंह/पटना:
बिहार एमएलसी चुनाव के बीच अनंत सिंह और नीरज कुमार में जारी विवाद के बीच नीतीश कुमार ने ललन सिंह से सोमवार मुलाकात की। नीतीश कुमार अचानक ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई है। 

ललन सिंह को दोनों (अनंत और नीरज) नेताओं के बीच सुलह कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। अब नीरज कुमार के नामांकन से ठीक पहले ललन सिंह से मिलने के लिए नीतीश कुमार पहुंचे।  

सबसे बड़ा सवाल है कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच जारी विवाद पर क्या कोई रास्ता निकलेगा? दोनों नेताओं के आपसी विवाद से विपक्ष जेडीयू पर हमलावर है।

करीब 20 मिनट हुई बातचीत के बाद विवाद सुलझाने की कोशिश तेज होने के संकेत मिले हैं। इससे पहले ललन सिंह का एक बयान वायरल हुआ था जिसमें अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद को लेकर उन्होंने यह कहा था कि हम कहीं किसी के बीच में नहीं पड़ते हैं।  अगर दोनों मिलना चाहें तो हम समझौता करा सकते हैं।

बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ही यह बयान दिया था कि इस विवाद को ललन सिंह सुलझाएंगे क्योंकि उनके क्षेत्र का मामला है। जब ललन सिंह ने समझौता कराने से इनकार कर दिया तो सोमवार नीतीश कुमार खुद ललन सिंह से मिलने पहुंचे। 

संबंधित सामग्री

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नवल किशोर यादव का बड़ा दावा, कहा- बाकी की...

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नवल किशोर यादव का बड़ा दावा, कहा- बाकी की...

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार नवल किशोर यादव ने नामांकन से पहले बड़ा बयान दिया।

कटिहार में दिनदहाड़े फायरिंग, अधिवक्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार के बाद सिर में मारी गोली

कटिहार में दिनदहाड़े फायरिंग, अधिवक्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार के बाद सिर में मारी गोली

कटिहार में सोमवार की सुबह अपराधियों ने अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

बिहार में प्रार्थना से लौट रहे व्यक्ति की हत्या, बदमाशों ने मारी तीन गोलियां 

बिहार में प्रार्थना से लौट रहे व्यक्ति की हत्या, बदमाशों ने मारी तीन गोलियां 

डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी महादेव स्थान बगीचा के पास ईसा मसीह की प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र शंकर मांझी (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सांसद पप्पू यादव ने विजय कुमार चौधरी से मांगा इस्तीफा, कहा- बाढ़, टेंडर के नाम पर...

सांसद पप्पू यादव ने विजय कुमार चौधरी से मांगा इस्तीफा, कहा- बाढ़, टेंडर के नाम पर...

नेपाल में हो रही बारिश के बाद बिहार के सात से आठ जिले बाढ से प्रभावित हैं।

आरा में CBI का बड़ा एक्शन, 10 हजार घूस लेते डाकघर कर्मी गिरफ्तार

आरा में CBI का बड़ा एक्शन, 10 हजार घूस लेते डाकघर कर्मी गिरफ्तार

सीबीआई ने रविवार की देर शाम आरा मुख्य डाकघर के आवासीय परिसर से डाकघर कर्मी को घूस के 10,000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया।