न्यूज़11 भारत
दुमका/डेस्क: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां दो बच्चे की मां के साथ उसके पड़ोसी ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील राणा भी शादीशुदा है और राजमिस्त्री का काम करता है. पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है.
पीड़िता द्वारा शिकारीपाड़ा थाना में दिए आवेदन के अनुसार महिला का पति करीब 20 दिनों पहले ही तमिलनाडु गए थे. 25 सितंबर को जब वह अपने घर में बच्चों के साथ सोई हुई थी तो रात में सुनील राणा घर में घुस गया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर जबरदस्ती करने लगा. उसने काफी विरोध किया तो सुनील ने उसे चोटिल कर दिया. दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला.
अगली सुबह महिला ने फ़ोन अपर अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पति के घर पहुंचने पर वह उनके साथ थान पहुंची. पीड़िता ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है. इधर इस संबंध में थाने में केस संख्या 104/26 दर्ज की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1),115 (2 ),126 (2) अंकित किया गया.
इसे भी पढ़ें: NH-33 पर बाइक सवार युवकों का खतरनाक स्टंट, जान जोखिम में डालकर मचाया हुड़दंग; वीडियो वायरल