बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले पटना में हलचल तेज, नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे संजय झा

बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले पटना में हलचल तेज, नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे संजय झा

बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले पटना में हलचल तेज है। आज सुबह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे।

बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले पटना में हलचल तेज नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे संजय झा

नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे संजय झा |

न्यूज 11 भारत बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना:
बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले पटना में हलचल तेज है। आज सुबह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्व सीएम से मुलाकात की। 

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से मिले नीतीश

वहीं दूसरी ओर आज सुबह नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से भी मुलाकात की। सिर्फ यही नहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी आज सुबह नीतीश कुमार से मिलने 7 सर्कुलर रोड आवास पहुंचे है। बता दें कि नीतीश कुमार सोमवार से ही अपने खास नेताओं के साथ मुलाकात करने में लगे हैं। सोमवार सुबह वे बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी के आवास पहुंचे थे। वहां से नीतीश कुमार मात्र 2 मिनट में ही निकल गए थे। इससे पहले उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से भी मुलाकात की थी। संजय झा के आवास से निकलने के बाद नीतीश कुमार सीधे उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के आवास पहुंच गए थे। 

नामांकन शुरू 

बता दें कि बिहार विधान परिषद की 10 रिक्त सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवारों का नामांकन आज से शुरू हो गया है।  इन सीटों में से एक सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा। जबकि बाकी नौ सीटों के लिए नियमित चुनाव होंगे। राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून

चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी, जबकि उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। विधान परिषद की जिन नौ सीटों पर नियमित चुनाव हो रहे हैं, उनका कार्यकाल 28 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। जबकि नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट का कार्यकाल 6 मई 2030 तक है। यही वजह है कि इस सीट पर अलग से उपचुनाव कराया जा रहा है।


 

संबंधित सामग्री

लोक संवाद गोष्ठी में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, त्वरित समाधान का मिला भरोसा

बिहार

लोक संवाद गोष्ठी में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, त्वरित समाधान का मिला भरोसा

प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं।

राबड़ी आवास के बाहर आज भी डटे कार्यकर्ता, Z+ सुरक्षा वापस देने की मांग

बिहार

राबड़ी आवास के बाहर आज भी डटे कार्यकर्ता, Z+ सुरक्षा वापस देने की मांग

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा वापस लेने के बाद से बिहार की सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर पहरेदारी पर डटे हैं।

मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य माफियाओं पर बड़ा एक्शन, सील किए गए 13 अवैध नर्सिंग होम

बिहार

मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य माफियाओं पर बड़ा एक्शन, सील किए गए 13 अवैध नर्सिंग होम

मुजफ्फरपुर जिले में स्वास्थ्य माफियाओं पर बड़ा एक्शन किया गया है। इस कड़ी मे तीन संयुक्त टीमों ने एक साथ 15 से अधिक केंद्रों पर की छापेमारी की है।

बिहार में EV चार्जिंग को प्रोत्साहन: इन जगहों पर लगेंगे चार्जर, सरकार देगी अनुदान

बिहार

बिहार में EV चार्जिंग को प्रोत्साहन: इन जगहों पर लगेंगे चार्जर, सरकार देगी अनुदान

बिहार सरकार हाउसिंग सोसाइटियों और अन्य स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि देगी। चार्जिंग स्टेशन पर 75 हजार से 15 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है।

Bihar News: गयाजी में पिकअप पलटने से मजदूर की मौत, सड़क निर्माण के दौरान हादसा

बिहार

Bihar News: गयाजी में पिकअप पलटने से मजदूर की मौत, सड़क निर्माण के दौरान हादसा

गयाजी के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान एक अनियंत्रित पिकअप पलटने से मजदूर की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए।